Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा एजेंडा वाले बयान पर पीके ने नीतीश पर किया पलटवार
    देश

    भाजपा एजेंडा वाले बयान पर पीके ने नीतीश पर किया पलटवार

    adminBy adminOctober 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच जुबानी जंग शुरू हो गयी है। शनिवार को नीतीश ने पीके पर भाजपा एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया, तो प्रशांत ने भी अगले दिन पलटवार कर दिया है। प्रशांत ने कहा- अब नीतीश कुमार की उम्र हो गयी है, जिसकी वजह से वे बोलते कुछ हैं और करते कुछ। बता दें कि नीतीश कुमार ने पुरानी बातों को याद करते हुए शनिवार को कहा कि प्रशांत मेरे साथ रहते थे, मेरे साथ खाते पीते थे, मेरे घर में रहते थे, लेकिन अब वह बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। बिहार के सीएम ने कहा था कि शायद प्रशांत किशोर चाहते हैं कि केंद्र में कोई जगह मिल जाये। प्रशांत किशोर से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैंने कभी उनको मिलने के लिए नहीं बुलाया है, वह खुद मिलने आते रहे हैं। नीतीश ने शुक्रवार को पीके पर बड़ा दावा किया था। कहा था कि एक मीटिंग में पीके ने मुझसे आकर जदयू को कांग्रेस में मर्ज करने के लिए कह दिया था। वह बिल्कुल पॉलिटिकल व्यक्ति नहीं है। उनको राजनीति की समझ नहीं है। अब वह बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहे हैं और बीजेपी के लिए ही कैंपेन कर रहे हैं।

    डर रहे हैं नीतीश, साथियों पर भरोसा नहीं: पीके
    जन सुराज पदयात्रा से वीडियो जारी कर पीके ने कहा- नयी सरकार बनने के बाद से नीतीश को कुछ समझ नहीं आ रहा है। उनके पास जो लोग हैं, उन पर भी वे भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए नीतीश को अलग-थलग पड़ने का डर सता रहा है। भाजपा एजेंडे पर पीके ने कहा कि अगर मैं भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा होता तो मैं कांग्रेस को मजबूत करने की बात क्यों करता?

    पीके ने केंद्र में मंत्री बनवाने का आॅफर दिया था: ललन सिंह
    पीके के जवाबी हमला के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जब प्रशांत किशोर यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे, उस समय वह नीतीश कुमार के पास आकर बोले थे कि आप जेडीयू का विलय कांग्रेस के साथ कर लीजिए। तब नीतीश कुमार ने साफ मना कर दिया था। मैं वहीं था। प्रशांत किशोर झूठ बोल रहे हैं। जब वह अलग-अलग तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास मैसेज भेजवा रहे थे कि मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं। नीतीश कुमार ने कहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिल लीजिए। वह आकर कई घंटे तक मुझसे बात किये और मुझे उन्होंने आॅफर दिया था कि आपको केंद्र में मंत्री बनवा देता हूं। और नीतीश कुमार को भी मैनेज कर लेता हूं। प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए ही कैंपेन कर रहे हैं। हो सकता है उनको डर हो कि कहीं सीबीआइ उनके पीछे ना पड़ जाये।

    bihar hindi news bihar latest news bihar politics NITISH KUMAR
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना-2022 को गिरिडीह से हरी झंडी दिखायेंगे हेमंत
    Next Article राजद के सम्मेलन में बवाल, लालू के बेटे तेज प्रताप यादव गुस्से में निकले
    admin

      Related Posts

      सोनम वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना गलत नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट

      July 19, 2026

      मप्र के पन्ना में ‘चिता आंदोलन’ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 आंदोलनकारी हिरासत में

      July 19, 2026

      7 दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं राष्ट्रपति मुर्मु; मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया के साथ मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते

      July 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सोनम वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना गलत नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट
      • मप्र के पन्ना में ‘चिता आंदोलन’ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 आंदोलनकारी हिरासत में
      • 7 दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं राष्ट्रपति मुर्मु; मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया के साथ मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते
      • सावन से पहले पहाड़ी बाबा मंदिर में हाई अलर्ट, उपायुक्त ने सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा
      • झारखंड में 3.91 लाख लोग रोजगार की तलाश में, पलामू में सर्वाधिक 44 हजार बेरोजगार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version