Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रधानमंत्री बोले- मुलायम सिंह का ‘जाना’ देश के लिए बड़ी क्षति
    Top Story

    प्रधानमंत्री बोले- मुलायम सिंह का ‘जाना’ देश के लिए बड़ी क्षति

    adminBy adminOctober 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री आज भरूच के आमोद में 8200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, सांसद सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के साथ की। उन्होंने कहा कि आज सुबह मैं यहां आ रहा था तब एक दुखद खबर भी मिली। आज मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव जी का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

    उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के साथ उनका विशेष संबंध रहा। जब हम दोनों मुख्यमंत्री के तौर पर मिला करते थे तो अपनत्व का भाव महसूस करते थे। मोदी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मेरा उनसे खास रिश्ता था। मोदी ने 2014 में मुलायम सिंह से वार्तालाप का स्मरण करते हुए कहा कि 2014 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया, तो मैंने सभी विपक्षी नेताओं से बात की। इसी कड़ी में मुलायम सिंह ने मुझे अपनी सलाह के रूप में अपना आशीर्वाद दिया। वो आज भी भी मेरी अमानत है।

    मोदी ने कहा कि मुलायम सिंह की विशेषता थी वह घोर राजनीति विरोधी बातों के बीच भी सत्य कहने से हिचकते नहीं थे। उन्होंने 2019 में अंतिम सत्र में संसद में खड़े होकर कहा था- “मोदी जी सबको साथ लेकर चलते हैं इसलिए मुझे पक्का विश्वास है कि वो फिर से चुनकर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।”

    mulayam singh yadav Narendra Modi national news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version