रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर से आहत हूं। आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए हमेशा जीने वाले नेताजी सभी को सेवा और समर्पण की ज्योत देकर चले गये। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार तथा सपा कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
मुख्यमंत्री सोरेन ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुख
Previous Articleदेश की राजनीति में अपने योगदान के लिए जाना जाएगा ‘नेताजी’ का नाम
Related Posts
Add A Comment