Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम ने ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम किया शुरू
    Jharkhand Top News

    सीएम ने ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम किया शुरू

    adminBy adminOctober 12, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि नया और सशक्त झारखंड बनाने के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। राज्य और राज्य वासियों के विकास और खुशहाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हर गांव-पंचायत को कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करना है। हर व्यक्ति को इन योजनाओं से जोड़कर इसका लाभ सुनिश्चित कराना है। इसमें आपका सहयोग बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री बुधवार गिरिडीह से मुख्यमंत्री ‘आप की योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का भी शुभारंभ किया।

    हर दिन मॉनिटरिंग, हर सप्ताह समीक्षा होगी:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इसकी निगरानी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इस पोर्टल पर हर जिले के पंचायतों में लगने वाले शिविर की जानकारी हर दिन अपलोड होगी। हर सप्ताह में इसकी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा मैं खुद विशेष शिविर में मिले आवेदनों उसके निष्पादन की समीक्षा करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में पिछले वर्ष आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 6000 पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया था इसमें समस्याओं को लेकर जितने आवेदन मिले हैं उसका 99 प्रतिशत का समाधान हो चुका है। दूसरा चरण भी शत प्रतिशत सफल साबित होगा।
    दरवाजे पर पहुंचकर योजनाओं से जोड़ा जायेगा:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार आपके दरवाजे पर पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है। कल्याणकारी योजनाओं से आपको जोड़ रही है। प्रशासन जिस गांव-पंचायत में कभी नहीं पहुंचा, आज अधिकारी आपके घर पहुंच रहे हैं। यह सरकार आपकी बात भी सुन रही है और काम भी कर रही है।

    हर वर्ग और हर तबके के लिए योजनाएं:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार हर वर्ग और हर तबके को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाएं बना रही हैं। उसे सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा जा रहा है। आप इन योजनाओं की जानकारी लें और दूसरों को भी इससे अवगत कराएं ताकि राज्य का हर व्यक्ति इन योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

    बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर विशेष जोर:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले, यह सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए मॉडल स्कूल खोलने, विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रवृति समेत कई काम किये गये हैं। झारखंड बोर्ड के साथ सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड के टॉपर्स को भी सम्मानित करेगी। इसके तहत पहले टॉपर को तीन लाख, दूसरे को दो लाख और तीसरे टॉपर को एक लाख रुपए पुरस्कार के रुप में दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू की है। हर महीने की 5 तारीख तक इन्हें पेंशन मिले, इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से भी झारखंड के युवा आगे बढ़े, इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। किसानों के हित में सरकार लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीणों खासकर किसानों और मजदूरों के कल्याण और हित में कई योजनाएं बनायी गयी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विकास की दौड़ में पर्यावरण के साथ निरंतर छेड़छाड़ जारी है। ऐसे में पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है।

    48 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया:
    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लगभग 3 अरब 91 करोड़ रुपए की लागत से 48 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के 5 लाख 22 हजार 356 लाभुकों के बीच 976. 56 करोड़ रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया। इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, जगरनाथ महतो और सत्यानंद भोक्ता, विधायक सरफराज अहमद, विनोद सिंह और सुदिव्य कुमार सोनू के अलावा उच्चाधिकारी मौजूद थे।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी युग में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक भारत का उदय
    Next Article इस सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासियों और दलितों पर हो रहा अत्याचार : बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी

      June 15, 2026

      ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत

      June 15, 2026

      सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम

      June 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
      • ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत
      • सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version