Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्य के 35 लाख बच्चों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    राज्य के 35 लाख बच्चों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 13, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों की बैठक में दिए कई दिशा-निर्देश

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित सभाकक्ष से गुरुवार को ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ अभियान के दूसरे चरण के सफल क्रियान्वयन के संबंध में सभी प्रमंडलीय आयुक्त एवं सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पदाधिकारी आम जनता की भावनाओं को समझते हुए उन्हें योजना से जोड़ने का काम करें।

    उन्होंने कहा कि ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ अभियान का पहला चरण बहुत ही सकारात्मक और सफल रहा है। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों पर विश्वास जताया कि ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ अभियान का पहला चरण से भी बेहतर दूसरा चरण का प्रदर्शन रहेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ कक्षा आठवीं में अध्ययनरत बच्चियां से प्रारंभ होगी। जब तक ये बच्चियां 18 से 19 होंगी तब तक इनको स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए कुल 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह राशि उन्हें मिलने वाली छात्रवृत्ति के अतिरिक्त उन्हें दी जाएगी। इस योजना का लाभ राज्य के नौ लाख किशोरियों को मिलेगा। पात्र लाभुकों को शिविरों में अनिवार्य रूप से जोड़ने का प्रयास होनी चाहिए ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

    सोरेन ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में तीन गुना तक की वृद्धि की गई है। राज्य के स्कूलों में अध्ययनरत 35 लाख गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति योजना से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करने का अलग रखा गया है।

    उन्होंने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। करीब 10 लाख नए लोगों को पिछले एक साल में इस योजना से जोड़ा गया है। अभी भी कई लोग छूटे हैं जिन्हें इस एक महीने के अभियान के दौरान जोड़ना है। आप यह लक्ष्य निर्धारित करें कि इस एक माह के अभियान में कम से कम पांच लाख नए पात्र लोगों को जोड़ा जा सके। सर्वजन पेंशन योजना के तहत जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उन आवेदनों का निस्तारण तीव्र गति से कर लक्ष्य को पूरा करें।

    प्रत्येक गांव में पांच-पांच योजना अविलंब स्वीकृत करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के अंतर्गत 14 लाख नए किसानो को जोड़ा गया है। अभी भी करीब आठ लाख आवेदन बैंकों में लंबित हैं जिन्हें इस अभियान के दौरान निष्पादित किया जाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए प्रत्येक गांव में पांच-पांच योजना अविलंब स्वीकृत करें। सोरेन ने कहा कि मनरेगा के तहत मिलने वाले मजदूरी का भुगतान ससमय हो यह सुनिश्चित करें। ध्यान रखें कि मजदूर वर्ग को वेजेज में देर नहीं हो अन्यथा मनरेगा के प्रति लोगों का रुझान घटेगा। मजदूर वर्ग को और रोज कमाना और खाना पड़ता है। मजदूर रोज अनाज खरीदते हैं तभी उनके घर चूल्हे जलते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पदाधिकारी जिस दिन गांव या पंचायत में शिविर लगाते हैं उसी दिन गांव में पांच योजनाओं का शिलान्यास अवश्य करें ताकि रोजगार का सृजन शीघ्र प्रारंभ हो सके। मनरेगा के मेजर कॉम्पोनेंट पर कार्य करना सुनिश्चित करें। राज्य में एक लाख कुआं 50 हजार पशु शेड तथा तालाब की खुदाई का काम किया जाना है। इन योजनाओं को मूर्त रूप दें।

    सोरेन ने कहा कि ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में सात से आठ लाख लाभुकों को हरा राशन कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की शुरुआत हुई है। इस योजना को सरल प्रक्रिया के साथ प्रारंभ किया गया। पदाधिकारी जब भी क्षेत्र भ्रमण में जाएं रोजगार सृजन को लेकर प्रक्रिया में और क्या सुधार हो सकता है इसका सुझाव हमें दें। अधिक से अधिक रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता है।

    महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना से जोड़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसी माताएं-बहनें जो हड़िया-दारू बेचने के काम से जुड़ी हैं उन्हें फूलो झानो आशीर्वाद योजना से जोड़कर स्वाबलंबी बनाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ऐसी माताओं-बहनों को चिन्हित कर योजना से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन योजना प्रभावकारी योजना है। लाभुकों को पशुधन योजना के प्रति जागरूक करें। पशुपालन झारखंड का परंपरागत व्यवसाय रहा है। यह कार्य सहज ता के साथ किया जा सकता है। सोरेन कहा कि पदाधिकारी ग्रामीणों के विश्वास को हकीकत में बदलने का काम करें। आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान के पहले चरण के अनुभव का लाभ लें।

    क्षेत्र भ्रमण कर अभियान का निरंतर अनुश्रवण करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का सघन पर्यवेक्षण तथा उपायुक्तों को सतत मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जो वरीय पदाधिकारी नामित हैं वे क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरंतर अनुश्रवण करें। साथ ही कहा कि यह अभियान सिर्फ एक महीने तक ही नहीं बल्कि आगे भी निरंतर चलती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस ने आजादी के बाद से ही गुजरात के साथ किया अन्याय: अमित शाह
    Next Article धंधेबाजों का क्लब बन गया है जेएससीए!
    azad sipahi

      Related Posts

      JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      • रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version