Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही गुजरात के साथ किया अन्याय: अमित शाह
    Breaking News

    कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही गुजरात के साथ किया अन्याय: अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 13, 2022Updated:October 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • नवसारी के समीप उनाई से केन्द्रीय गृह मंत्री ने दो गौरव यात्राओं को किया रवाना

    अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नवसारी जिले की वांसदा तहसील के उनाईमाता में भाजपा की दो गौरव यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से गुजरात के साथ अन्याय किया है।

    गुरुवार को नवसारी जिले की वांसदा तहसील के तीर्थस्थल उनाई माता मंदिर से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की दो गौरव यात्रा को रवाना किया। इनमें से एक यात्रा उनाई से खेड़ा जिले के फागवेल में भाथीजी महाराज मंदिर तक जाएगी और दूसरी यात्रा भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी गौरव यात्रा के नाम से रवाना हुई, जो बनासकांठा जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी में खत्म होगी।

    उनाई में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि भाजपा जो कहती है, करती है। इसका उदाहरण दिया कि हमने राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का काम शुरू करके। कांग्रेस हमसे तारीख पूछती थी, लेकिन नरेन्द्र मोदी के शासन में अयोध्या में उसी जगह पर भूमिपूजन कर राम मंदिर बनाने का काम शुरू कर दिया है। देश की सुरक्षा मामले में भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उरी और पुलवामा के बाद सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को जवाब दिया जा चुका है। नेहरू ने कश्मीर में धारा 370 लाया था, भाजपा ने उसे भी जड़मूल से उखाड़ फेका है।

    केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही गुजरात के साथ अन्याय किया। लेकिन, राज्य की जनता ने जब 1990 में भाजपा पर भरोसा किया राज्य की तस्वीर बदलने लगी। गुजरात देश का नंबर वन राज्य बना। गृह मंत्री ने कहा कि 75 साल में से 58 साल कांग्रेस ने देश पर राज किया, लेकिन आदिवासी जनता के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने पहली बार आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाकर आदिवासी जनता के लिए अलग विभाग बनाया। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री रहते पीएम नरेन्द्र मोदी ने वन बंधु योजना के जरिए आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नींव रखी।

    गुजरात की भूपेन्द्र पटेल की सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में इन्होंने आदिवासी जनता के लिए एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। गृह मंत्री ने गुजरात में आदिवासी के विकास से संबंधित कई योजनाओं का जिक्र किया।

    आदिवासी जननायकों का म्यूजियम का काम शुरू

    केन्द्रीय मंत्री ने आदिवासी क्षेत्रों में राज्य सरकार के किए गए कार्यों का जिक्र कर भविष्य में भी विकास को जारी रखने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में1.52 लाख आदिवासियों को 11 लाख एकड़ जमीन का पट्टा दिया गया। राज्य के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज खोले गए। बिजली के लिए आदिवासी क्षेत्रों में 984 करोड़ के खर्च से 122 पावर सब स्टेशन बनवाए गए। वही आदिवासी क्षेत्रों की 98 फीसदी से अधिक क्षेत्रों में पक्की सड़क बनाई गईं हैं।

    आदिवासी जननायकों का म्यूजियम का काम शुरू

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में आदिवासी जननायकों का म्यूजियम बनाने का काम शुरू हुआ है। इस पर करीब दो सौ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस को बोर्ड लगाने वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि बोर्ड लगाने से उन्हें वोट नहीं मिलने वाला है। उन्होंने उनाई माता मंदिर के जीर्णोंद्धार का नई सरकार आने के बाद शुरू कराने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सी र पाटिल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के ढाई लाख लोगों के तीन हजार करोड़ रुपये सहारा इंडिया में फंसे
    Next Article राज्य के 35 लाख बच्चों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version