Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»स्कूल जाने का मकसद बच्चों को प्रोत्साहित करना : राज्यपाल
    रांची

    स्कूल जाने का मकसद बच्चों को प्रोत्साहित करना : राज्यपाल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 28, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि वह बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जाती हैं। वे जानना चाहती हैं कि यहां के बच्चे कैसे रह रहे हैं, सरकार द्वारा संचालित सुविधाएं सुलभ हो रही हैं अथवा नहीं? उन्होंने कहा कि बच्चों को शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदत्त सुविधाओं का भी वहां जाकर अवलोकन करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे ही देश के भविष्य हैं तथा उन पर ही समाज को आगे बढ़ाने का अहम दायित्व है। राज्यपाल ने उक्त बातें गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सिल्ली का भ्रमण करने के क्रम में बच्चों से कहीं।

    उन्होंने कहा कि जिस समाज की महिलाएं आगे होंगी, वह समाज विकसित होगा। इस दृष्टिकोण से बालिका शिक्षा की अहमियत को दरकिनार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि देश की आधी आबादी महिलाओं की है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने माता-पिता की बात सुनें और गुरुजनों के सहयोग से सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें और लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करें। उन्होंने शिक्षकों से अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षक भगवान के रूप होते हैं। इसलिए वे अपने कर्तव्यों का पालन करने में कतई कोताही न बरतें।
    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड राज्य के बच्चों में असीम खेल प्रतिभाएं निहित हंै। यहां के लोगों में विभिन्न खेलों के प्रति अत्यंत उत्साह और रुचि देखने को मिलती है। इसमें तीरंदाजी एक अहम खेल के रूप में सामने है। तीरंदाजी के क्षेत्र में राज्य के बच्चों ने राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता अर्जित कर झारखंड को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। राज्यपाल सिल्ली में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी का भ्रमण कर रही थीं।
    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड राज्य को महेंद्र सिंह धौनी और दीपिका जैसे खिलाड़ियों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने आशा जतायी कि यह अकादमी तीरंदाजी के क्षेत्रों में झारखंड के बच्चों में निहित प्रतिभा को प्रखर करने हेतु सदैव तत्पर रहेगी, ताकि ओलंपिक में भी पदक लाने में इस अकादमी को श्रेय जाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआर्थिक क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम
    Next Article ऊंची उड़ानः 2030 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में दिनदहाड़े फायरिंग, कारोबारी को मारी गईं आधा दर्जन गोलियां

    October 15, 2025

    बेकार हो गये हैं रातू प्रखंड में बने तीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन

    October 15, 2025

    बाबूलाल सोरेन लड़ेंगे घाटशिला उपचुनाव, भाजपा ने की घोषणा

    October 15, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट
    • घाटशिला उपचुनाव: JMM के सोमेश सोरेन और BJP के बाबूलाल सोरेन में कांटे की टक्कर, नामांकन सभा में होंगे शामिल CM हेमंत सोरेन
    • बिहार विधानसभा चुनाव : जदयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, पुराने के साथ नए चेहरों को भी मौका
    • बिहार विधानसभा चुनाव : मैं विधानसभा का चुनाव नहीं लडूंगा,पार्टी को होगा नुकसान : प्रशांत किशोर
    • महिला विश्व कप: धीमी ओवर गति के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पर जुर्माना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version