Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»रोचक पोस्ट»झारखंड के जनजातीय और मूलवासी समाज में चार दिनों तक मनाई जाती है दीपावली
    रोचक पोस्ट

    झारखंड के जनजातीय और मूलवासी समाज में चार दिनों तक मनाई जाती है दीपावली

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी । दीप पर्व दीपावली वैसे तो देश ही नहीं, विदेशों में भी मनाई जाती है लेकिन झारखंड के जनजातीय और मूलवासियों में इसको मनाने की परंपरा कुछ अलग ही है। खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा सहित अन्य जिलों में चार दिनों का दीपोत्सव होता है। कार्तिक महीने की कृष्ण त्रयोदशी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि तक दीपावली मनाई जाती है।

    त्रयोदशी से ही लोग घरों में दीप जलाकर पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन को धनतेरस भी कहा जाता है। हाल के दिनों में धनतेरस के दिन बर्तन सहित अन्य सामान की खरीदारी करने का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। पहले गांव-देहात में यह परंपरा नहीं थी। लोग सिर्फ झाड़ू की ही खरीदारी करते थे लेकिन अब हिंदू तो क्या, दूसरे समुदाय के लोग भी धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ मानने लगे और बर्तन आदि खरीदते हैं। दिवाली के एक दिन पहले लोग मंदिरों और अन्य देव स्थलों पर दीप जलाने के बाद घरों में दीये जलते हैं।

    जनजातीय समाज में दी जाती है मुर्गे की बलि

    जनजातीय समाज के अलावा कुछ गैर आदिवासी समाज में दिवाली की रात मुर्गे की बलि देने की परंपरा है। रात को लोग गोशाला में पूजा-अर्चना के बाद मुर्गे की बलि देते हैं और गोवंश की रक्षा की कामना करते हैं लेकिन यह बेहद गुप्त रूप से किया जाता है। इसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होते हैं और प्रसाद के रूप में मुर्गे का मीट खाते हैं।

    दिवाली की सुबह घर के गाय, बैल, भैस, बकरी आदि पशुओं को तालाबों, सरोवरों और नदियों में ले जाकर नहलाया जाता हैं। घर आकर उन्हें तेल मालिश करने के बाद उनका श्रृंगार किया जाता है। उस दिन मवेशियों को उड़द, चावल, कुम्हड़ा, कद्दू आदि से बनी खिचाड़ी खिलाते हैं। इसे पखवा खिलाना कहते हैं। हिंदू समाज में मवेशियों को खिलाने का भी मुहूर्त देखा जाता है, जिसे पुरोहित बताते हैं। दीपावली के तीसरे दिन गोधन कुट और पछली दिवाली मनाई जाती है।

    पुराने सूप-दौरों से भगाया जाता है दरिद्र

    झारखंड की दक्षिण भाग में दीपावली के दूसरे दिन तड़के गांव के लोग पुराने सूप-दौरा और अन्य सामानों को पूरे घर में डंडे से पिटते हुए घर से बाहर निकलते हैं और गांव के एक निश्चित स्थान पर उन्हें जला दिया जाता है। हालांकि, बदलते परिवेश और आधुनिकता के इस दौर में यह परंपरा अब लुप्त होती जा रही है।

    कर्रा प्रखंड के बिकुवादाग गांव के पुरोहित सदन गोपाल शर्मा और दिलीप शर्मा बताते हैं कि टीवी और मोबाइल के इस दौर में लोग अपनी संस्कृति और परंपरा को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूप-दौरा जलाने की परंपरा को दसा-मसा खेदना भी कहते हैं, जो दिवाली के दूसरे दिन सुबह साढ़े बजे से शुरू होता है। सदन गोपाल शर्मा ने कहा कि दसा-मसा जलाने के बाद ही लोग ढंड से बचने के लिए आग तापना शुरू करते हैं, जो होलिका दहन तक चलता रहता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’
    Next Article फिर चुनाव आने वाले हैं गलती मत करना, प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा रखनाः अमित शाह
    azad sipahi

      Related Posts

      मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

      May 22, 2023

      44000 kmph से ज्यादा स्पीड पर धरती के पास आ रहा 31 फीट का चट्टानी गोला

      May 11, 2023

      चांद के ठीक नीचे दिखा चमकीला तारा सोशल मीडिया में छाया

      March 25, 2023
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version