Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»PM आज करेंगे इंटरपोल महासभा का उद्घाटन, 195 देशों के शीर्ष पुलिस अफसर दिल्ली में
    Breaking News

    PM आज करेंगे इंटरपोल महासभा का उद्घाटन, 195 देशों के शीर्ष पुलिस अफसर दिल्ली में

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 18, 2022Updated:October 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे। यह महासभा राजधानी दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान में होगी। महासभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इंटरपोल के अध्यक्ष अहमद नासर अल रईसी और महासचिव महासचिव जुर्गन स्टॉक भी मौजूद रहेंगे। मोदी महासभा का उद्घाटन करेंगे। शाह 21 अक्टूबर को समापन समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने महासभा की पूर्व संध्या पर सोमवार को यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि इंटरपोल की 90वीं महासभा 18 से 21 अक्टूबर तक होगी। महासभा में इंटरपोल के 195 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन प्रतिनिधियों में सदस्य देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

    यह महासभा इंटरपोल का सर्वोच्चनिकाय है। साल में एक बार इसकी बैठक होती है। बैठक में इंटरपोल के कामकाज की समीक्षा करने के साथ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं। महासभा में वित्तीय अपराधों और भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। पीएमओ के अनुसार, भारत में लगभग 25 वर्ष के अंतराल के बाद इंटरपोल महासभा की बैठक हो रही है। यह महासभा आखिरी बार 1997 में हुई थी।

    देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस बार की 90वीं इंटरपोल महासभा का आयोजन नई दिल्ली में करने का विशेष मौका दिया गया है। पीएमओ ने कहा कि यह आयोजन भारत की कानून और व्यवस्था के तंत्र से दुनिया को अवगत कराने का एक सुअवसर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनआईए का दिल्ली समेत कई राज्यों में छापा
    Next Article आज भाजपा बांधेगी 5378 पंचायत प्रतिनिधियों के सिर पर जीत का सेहरा
    azad sipahi

      Related Posts

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version