Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना लक्ष्य : मुख्यमंत्री
    Jharkhand Top News

    अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना लक्ष्य : मुख्यमंत्री

    सीएम हेमंत सोरेन ने कोडरमा में 286 करोड़ की 513 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
    adminBy adminOctober 18, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमारी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को कोडरमा स्थित बाघीटांड़ स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम आपकी योजनाओं को लेकर आपके घर आये हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को उनकी भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं उन तक पहुंचे। पिछले वर्ष जब सरकार ने आपके द्वार कार्यक्रम चलाया गया था, उस समय पूरे राज्य में 6 हजार शिविर लगे थे। इन शिविरों के माध्यम से लगभग 40 लाख आवेदन आये थे। राज्य सरकार ने लगभग 99 प्रतिशत आवेदनों का निपटारा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी पदाधिकारी आज आपके घर-द्वार पहुंच कर आपकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। शत प्रतिशत आवेदनों का निपटारा होगा, यह पदाधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।

    सीएम ने कहा कि पहले सरकारी पदाधिकारी तथा कर्मी सुदूर जंगल, नदी, पहाड़, पर्वत किनारे बसे ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से कतराते थे, आज वही सरकारी पदाधिकारी तथा कर्मी मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर पर बैठ कर या पैदल चल कर आपके गांव-घर तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में जन कल्याणकारी योजनाएं एयर कंडीशन कमरों में बैठ कर संचालित होती थीं, परंतु हमारी सरकार ने आज सभी योजनाओं को आपके द्वार तक लाने का काम कर दिखाया है। यह कार्यक्रम महज एक महीने का अभियान नहीं, बल्कि आगे भी निरंतर चलनेवाला अभियान रहेगा। लगभग 286 करोड़ की लागत से 513 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के समक्ष नयी-नयी चुनौतियां आती रहती हैं। इन चुनौतियों से घबरा कर हमारी सरकार कभी पीछे नही हटती है। वर्तमान समय में राज्य में किसान वर्ग के बीच सुखाड़ की समस्या उत्पन्न हुई है। सुखाड़ की समस्या से निपटने के लिए हमारी सरकार ने कार्य योजना तैयार की है। शिविरों में प्रत्येक गांव में पांच-पांच योजनाओं का शिलान्यास करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया जा चुका है। अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो, इस निमित्त हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    विपक्ष नहीं चाहता गरीबों को उनका हक मिले

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि गरीबों को उनका हक मिले, इसीलिए विपक्ष कहता है कि शिविर में पैसे की बर्बादी हो रही है। हमने नियुक्ति नियमावली बना कर नियुक्ति करने का काम किया। जो काम 20 साल से नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि पूरे देश में झारखंड गिने- चुने राज्यों में से एक है, जहां कोरोना के बाद भी प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या कभी आपने सोचा था कि दलित आदिवासी, पिछड़ों के बच्चे विदेशों में पढ़ाई कर सकेंगे। हमारी सरकार ने इन बच्चों के सपनों को पंख देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गठन के बाद से ही राज्य में नियुक्ति प्रक्रियाओं में तेजी आयी है। जेपीएससी का रिजल्ट ससमय निकाला गया।

    50 हजार नियुक्ति जल्द होगी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में विभिन्न विभागों में 50 हजार नियुक्ति की स्वीकृति मिल चुकी है। कई नियुक्तियों को लेकर नियमावली बनायी जा रही है। नियमावली बनने के पश्चात राज्य के नौजवानों को विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में राज्य को बेहतर दिशा देने की ओर प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, विधायक उमाशंकर अकेला और विधायक अमित यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान पर विस्तृत प्रकाश डाला और अपनी-अपनी बातें रखीं। मौके पर सांकेतिक रूप से विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधौनी ने सीएसके के कैप्टन के रूप में शुरू की तैयारियां, जेएससीए ग्राउंड में अभ्यास करते दिखे
    Next Article रिम्स में जल्द खुलेगा अमृत फार्मेसी स्टोर, हुआ एमओयू
    admin

      Related Posts

      झारखंड को मिलेंगे 1018 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, सीएम हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

      June 12, 2026

      महुआडांड़ में भाई-भाई में खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो जिंदगी पर संकट

      June 12, 2026

      रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, मोहन भागवत वाले कोच का टूटा शीशा
      • जसपाल राणा के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
      • ईरान पर हमला टला! ट्रंप बोले- समझौते के बेहद करीब पहुंची वार्ता
      • ‘सच्चाई के करीब रहने वाली कहानियां ही दर्शकों से जुड़ती हैं’ : मनोज बाजपेयी
      • स्टॉक मार्केट में हेक्सागॉन न्यूट्रिशन की प्रीमियम एंट्री, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version