Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नरेंद्र मोदी ने दी भगवान बिरसा और आदिवासी समुदाय को प्रतिष्ठा: अन्नपूर्णा देवी
    Jharkhand Top News

    नरेंद्र मोदी ने दी भगवान बिरसा और आदिवासी समुदाय को प्रतिष्ठा: अन्नपूर्णा देवी

    adminBy adminOctober 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि गुजरात सहित पूरे देश में भाजपा को आदिवासी समुदाय का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा आदिवासी वीरों, शहीदों और महापुरुषों को यथोचित सम्मान दिये जाने तथा जनजातीय समुदाय के हित में किये गये कार्यों की वजह से आदिवासी समाज का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सरकार और भाजपा के प्रति बढ़ा है। गुजरात में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी गौरव यात्रा के दौरान गांव- ाांव और शहर-शहर में जनजातीय समुदाय ने व्यापक भागीदारी और उत्साह के माध्यम से भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की है। गुजरात के गोधरा, छोटा उदेपुर और दाहोद जिले में भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी गौरव यात्रा में शामिल होने के बाद अन्नपूर्णा देवी ने ये बातें कहीं।
    केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान गोधरा के श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय में आयोजित स्टूडेंट, स्टार्ट अप एंड इनोवेशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने युवा उद्यमियों द्वारा आविष्कारी सोच के साथ शुरू किये गये उद्यमों का जायजा लिया और उन्हें सम्मानित भी किया।
    इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर तेजगढ़ से उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी गौरव यात्रा आरंभ की, जो छोटा उदेपुर, झोझ, दाहोद जिले के फंगिया, कंजेटा, धानपुर, गांगरडी, गरबड़ा, बबेज होते हुए दाहोद शहर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह जनजातीय समुदाय के लोगों ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया, कई जनसभाएं भी हुईं।

    आसन्न गुजरात विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात भाजपा ने देश को एक ऐसा नायक दिया है, जो खुद को देश का प्रधान सेवक बताने में गर्व की अनुभूति करता है और विगत साढ़े आठ वर्षों से अपनी सेवा के जरिये यह सिद्ध भी कर रहा है। ऐसे में, गुजरात में भाजपा के सामने कोई भी दल चुनौती पेश करने की स्थिति में नहीं है। भाजपा जीत का अपना रिकार्ड खुद तोड़ेगी और पिछली बार की तुलना में ज्यादा सीटें जीत कर प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर गुजरात में सरकार बनायेगी।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी स्कूल के छात्रों को हफ्ते में पांच दिन अंडा देगी हेमंत सरकार
    Next Article 19 से 23 नवंबर तक भाजपा सभी जिलों में सड़क पर उतर कर सरकार को घेरेगी
    admin

      Related Posts

      हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट

      June 20, 2025

      विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी

      June 20, 2025

      जलजमाव बना मौत का कारण, लापरवाही की भेंट चढ़ी एक ज़िंदगी

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
      • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
      • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version