Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»19 से 23 नवंबर तक भाजपा सभी जिलों में सड़क पर उतर कर सरकार को घेरेगी
    Breaking News

    19 से 23 नवंबर तक भाजपा सभी जिलों में सड़क पर उतर कर सरकार को घेरेगी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • झारखंड के 32620 गांव, 4423 पंचायत और 29413 बूथों पर होगा धरना-प्रदर्शन

    रांची। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा 19 से 23 नवंबर तक झारखंड में जोरदार आंदोलन करेगी। पांच दिनों तक भाजपा राज्य के सभी जिला मुख्यालय और 260 प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रखंड कार्यालयों का काम भी ठप कराया जायेगा। प्रदेश भाजपा के सभी सांसद, विधायक, कोर कमेटी सदस्य, कार्यसमिति सदस्य और पार्टी के पदाधिकारी प्रखंडों में होनेवाले धरना-प्रदर्शन में प्रतिनिधित्व करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव अब भाजपा का है। आंदोलन के माध्यम से भाजपा सरकार को झकझोरेगी। सरकार को असलियत से अवगत कराया जायेगा। भाजपा की कोशिश है कि कार्यक्रम में प्रदेश के 260 प्रखंड, 32620 गांव, 4423 पंचायत और 29413 बूथों के लोग शामिल हों।

    झारखंड में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है: दीपक प्रकाश
    दीपक प्रकाश ने कहा कि पूरे राज्य में आज भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। यह सरकार भ्रष्ट नौकरशाहों को संरक्षण देनेवाली सरकार है। राज्य में स्टेट स्पॉंसर करप्शन चरम पर है। उन्होंने साहिबगंज गंगा नाव हादसे को लेकर एक बार फिर सवाल उठाया और कहा कि सरकार ने अब तक वहां के डीसी और एसपी से एक भी सवाल नहीं पूछा, ना ही कोई एफआइआर किया गया है। सरकार घटना के जिम्मेदार लोगों को बचाना चाहती है। रांची में सेना की जमीन हड़पने के मामले को भी उन्होंने उठाया और कहा कि मामले में मुख्यमंत्री के साथ रहनेवाले लोग आरोपी हैं। 100 करोड़ से ऊपर की जमीन दोबारा रजिस्ट्री कर महज 7 करोड़ रुपये में खरीदी गयी, जबकि जमीन का सरकारी रेट भी 20 करोड़ है। जमीन खरीदने वाले का नाम आ गया है। अब इडी जांच करे कि जमीन खरीदने में किसके पैसे लगे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनरेंद्र मोदी ने दी भगवान बिरसा और आदिवासी समुदाय को प्रतिष्ठा: अन्नपूर्णा देवी
    Next Article पांकी के दुकानदार के खिलाफ रांची में धोखाधड़ी का मामला दर्ज
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version