रांची। सहकारी बैंक कर्मचारियों ने बुधवार को बैंक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की ओर से पिछले दो दिनों तक काला बिल्ला लगा कर काम किया गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के बैनर तले ये आंदोलन आहूत किया था। संघ के अध्यक्ष अनिल पी पन्ना ने कहा कि सालों से कर्मचारी बैंक में काम कर रहे हैं। लगातार प्रबंधन से मांग रखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। हर बार आश्वासन ही कर्मचारियों को मिलता है। विकट परिस्थितियों में भी काम करने के बावजूद अच्छा वेतनमान कर्मचारियों को नसीब नहीं है, जबकि अन्य राज्यों के सहकारी बैंक कर्मचारियों को अच्छा वेतनमान दिया जाता है। ऐसे में राज्य में वेतनमान वृद्धि की मांग की जा रही है।
वहीं महासचिव चंदन कुमार प्रसाद ने कहा कि सालों से आंदोलन और प्रबंधन को मांग पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। बार-बार के आश्वासन के बाद भी एक भी मांग पूरी नहीं की गयी है, जो निराशाजनक है। बता दें कि बैंक की लगभग 105 शाखांए हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के बाद भी मांगें नहीं मानी गयीं तो 26 अक्टूबर को पूरे राज्य की 105 शाखाओं में हड़ताल और तालाबंदी की जायेगी।
प्रमुख मांगें में ग्रेड-पे में बढ़ोतरी, कर्मचारियों को प्रमोशन, रिक्त पदों पर बहाली, स्टेशनरी आपूर्ति की समस्या का समाधान, कर्मचारियों का मेडिकल इंश्यारेंस, बैंक में शीर्ष प्रबंधन का गठन शामिल है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

