Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»धनतेरस से 2 दिन पहले सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला थमा
    बिजनेस

    धनतेरस से 2 दिन पहले सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला थमा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • त्योहारी मांग में तेजी आने के कारण सोना-चांदी की कीमत में मामूली तेजी

    नई दिल्ली । धनतेरस और दिवाली का त्योहार सामने होने के बावजूद लगातार गिरावट का सामना कर रहे भारतीय सर्राफा बाजार को आज थोड़ी राहत मिलती नजर आई। धनतेरस से 2 दिन पहले सोने और चांदी दोनों धातुओं के कीमत में गिरावट का सिलसिला थमता नजर आया। आज इन दोनों धातुओं में मामूली तेजी भी आई। त्योहारी मांग में तेजी आने के कारण आज सोने की अलग-अलग श्रेणियों में 11 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 7 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई। इसी तरह त्योहारी मांग के सपोर्ट से चांदी की कीमत में भी आज 172 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखी गई।

    इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबारी यानी 24 कैरेट (999) सोने की औसत कीमत 11 रुपये की मजबूती के साथ बढ़कर 50,247 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। इसी तरह 23 कैरेट (995) सोने की कीमत भी 11 रुपये की तेजी के साथ 50,046 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। जबकि जेवराती यानी 22 कैरेट (916) सोने की कीमत में आज 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई।

    इसके साथ ही 22 कैरेट सोना 46,026 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट (750) सोने की कीमत में आज प्रति 10 ग्राम 8 रुपये की मजबूती दर्ज की गई। इस मजबूती के साथ 18 कैरेट सोना 37,685 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया। जबकि 14 कैरेट (585) सोना आज 7 रुपये चढ़ कर 29,395 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया।

    सर्राफा बाजार में त्योहारी खरीद का रुझान बनने के कारण आज चांदी की कीमत में भी मामूली तेजी का रुख बना। आज के कारोबार में चांदी (999) में 172 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई, इस बढ़त के कारण ये चमकीली धातु आज चढ़ कर 55,778 रुपये प्रति किलोग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गई।

    मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन के मुताबिक वैश्विक अर्थव्यवस्था में जारी उथल पुथल के कारण सर्राफा बाजार लगातार दबाव में है। वैश्विक उथल पुथल के कारण बड़े निवेशक बाजार में बड़ा सौदा करने से बच रहे हैं। ज्यादातर निवेशक आगे गिरावट आने की आशंका से पहले से की गई खरीद को भी बेचकर अपना पैसा निकालने में लगे हैं। इसकी वजह से भारतीय बाजार में दबाव की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही महंगाई के दबाव ने भी भारतीय सर्राफा बाजार के कारोबार पर प्रतिकूल असर डाला है।

    मयंक मोहन का मानना है कि त्योहारी खरीद के कारण आज भारतीय सर्राफा बाजार को कुछ सहारा मिला है। आने वाले दो तीन दिन तक ये तेजी बनी रह सकती है। लेकिन दिवाली के बाद बाजार में एक बार फिर वैश्विक उथल पुथल का असर दिख सकता है। जिसकी वजह से भारतीय सर्राफा बाजार में गिरावट के हालात बन सकते हैं। इसलिए फिलहाल छोटे निवेशकों को सोने चांदी में निवेश करने की अपनी योजना काफी सोच समझ कर बनानी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्सल अभियान में लगे ध्रुव हेलीकॉप्टर को उड़ाने के लिए पायलट नहीं
    Next Article राज्य के स्कूलों में पढ़ायी जायेगी शिबू सोरेन और धोनी समेत 42 लोगों की जीवनी
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version