Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चाइबासा सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली, बीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना
    Jharkhand Top News

    चाइबासा सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली, बीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना

    adminBy adminOctober 22, 2022Updated:October 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। चाइबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदिवासी युवती से 10 युवकों के सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। चालीस घंटे से ज्यादा समय बीतने पर भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस एक भी आरोपी की अब तक गिरफ़्तारी नहीं कर पायी है। हालांकि इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति गरम हो गयी है। जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया है कि शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए पिछले तीन साल के भीतर प्रदेश में पांच हजार से अधिक बलात्कार की घटनाएं होने का आरोप लगाया है।

    5000 से ज्यादा रेप: बीजेपी

    बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, चाइबासा के हाई सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट एरिया में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 लोगों के सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना ने एक बार फिर से झारखंड को बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर शर्मसार किया है। हेमंत सरकार के कार्यकाल में 5000 से ज्यादा रेप के मामले हो चुके हैं, लेकिन 1% से भी कम बलात्कारियों को स्पीडी ट्रायल के जरिये सजा दिलायी गयी है। इस सरकार के कार्यकाल में बेटियां पूरे तरीके से असुरक्षित हो गयी हैं। प्रदेश भाजपा मांग करती है कि सरकार अविलंब बलात्कारियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े कदम उठाये और पीड़िता के इलाज के लिए सारे आवश्यक कदम उठाये।

    हेमंत सोरेन से मुलाकात करूंगी: सांसद गीता

    प. सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदिवासी युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले की निंदा करते हुए सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वह जल्दी ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगी, ताकि जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाये और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।

    बीजेपी राजनीति नहीं करे: झामुमो

    वहीं, इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता तनुज खत्री ने कहा कि महिला और बेटियों के मामले में भारतीय जनता पार्टी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। राज्य की महागठबंधन सरकार राज्य में बेटियों और महिलाओं के साथ घटना के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए कृतसंकल्पित है। जल्दी ही इस मामले में भी सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे और सरकार उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पहल करेगी।

    क्या है मामला
    पीड़िता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और चाइबासा में रह कर अपनी कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रही है। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है। चाइबासा के अपने एक दोस्त के साथ गुरुवार शाम स्कूटी से घूमने के लिए टेकराहातू हवाई पट्टी गयी थी, जहां 8-10 युवकों ने उसके दोस्त को डरा-धमका कर भगा दिया और युवती के साथ दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। रात को इसकी सूचना जब पुलिस को मिली, तो सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको और मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन पाठक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश की गयी।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के सहयोगी और रिश्तेदारों के दर्जन भर ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी
    Next Article झारखंड स्थापना दिवस : 15 नवंबर की तैयारी में जुटी सरकार, सीएस ने मांगी रिपोर्ट
    admin

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version