Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में धनतेरस पर हुआ 1370 करोड़ का कारोबार
    Jharkhand Top News

    झारखंड में धनतेरस पर हुआ 1370 करोड़ का कारोबार

    2.5 लाख के चश्मे से लेकर 1.5 करोड़ की मर्सिडीज तक बिकी
    adminBy adminOctober 23, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के बाजारों में धनतेरस की रौनक रही। बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। झारखंड में धनतेरस पर 1370 करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का आकलन किया गया। अकेले रांची में 410 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। दो साल बाद धनतेरस बाजार में रौनक दिखी। हर दुकान में ग्राहकों की कतार लगी रही। लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इस कारण राजधानी के विभिन्न इलाकों में जाम की स्थिति रही। इधर, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हर सेक्टर में आॅफर की धूम दिखी। लोगों ने इसका जम कर लाभ भी उठाया। आसान फाइनांस की सुविधा थी।

    1.5 करोड़ वाली तीन मर्सिडीज बिकीं
    सबसे महंगी गाड़ियों में मर्सिडीज की जीएलएस मॉडल की तीन कार की डिलीवरी हुई। एक कार की कीमत 1.5 करोड़ है। वहीं, बीएमडब्ल्यू की 90 लाख से 1.38 करोड़ की छह कार की डिलीवरी हुई।

    ऐसे रहा धनतेरस खास
    28 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू 1000 आरआर मॉडल की दो बाइक बिकी
    1.45 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू की चार साइकिलें बिकीं
    30 लाख रुपये की तनिष्क का डायमंड सेट बिका

    बिक्री में ज्वेलरी पहले नंबर पर
    झारखंड में धनतेरस पर हुए कुल कारोबार में ज्वेलरी बाजार पहले नंबर पर रहा। इस सेक्टर में लगभग 530 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। 427 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ ऑटोमोबाइल बाजार दूसरे नंबर पर है।

    ऑटोमोबाइल : 2,700 चारपहिया तो 15,000 दोपहिया वाहन बिके
    धनतेरस पर बाइक, कार और व्यावसायिक वाहनों की अच्छी बिक्री हुई है। कुल 427 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। झारखंड में हर माह औसतन लगभग 25,000 दोपहिया वाहन और रांची में लगभग 5,200 वाहनों की बिक्री होती है। वहीं धनतेरस पर लगभग राज्यभर में 15,000 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। एक लाख रुपये औसत के हिसाब से बाइक का बाजार लगभग 150 करोड़ रुपये का रहा, वहीं, हर माह झारखंड में 4,100 चार पहिया वाहनों की बिक्री होती है, जबकि धनतेरस पर लगभग 2,700 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। छह लाख रुपये औसत कीमत से यह बाजार लगभग 162 करोड़ रुपये का रहा। वहीं 80 करोड़ के व्यावसायिक वाहन बिके, जबकि सेकेंड हैंड कार और बाइक का बाजार लगभग 35 करोड़ रुपये रहा।

    6.5 लाख की घड़ी, 2.5 लाख का चश्मा
    धनतेरस पर महंगी घड़ियों और चश्मों की भी खरीदारी हुई। जीइएल चर्च कॉम्पलेक्स और सर्कुलर रोड स्थित टाइटन वर्ल्ड (फोगला ड्यूरेबल्स) शोरूम से सबसे महंगी टाइटन नेबुला की 6.5 लाख रुपये की एक पीस घड़ी की बिक्री हुई, जबकि 5.25 लाख रुपये वाली दो घड़ी बिकी। इस घड़ी में डायमंड और गोल्ड लगा है। वहीं, 2.5 लाख रुपये की आठ और एक लाख रुपये की 14 पीस घड़ियों की बिक्री हुई है। वहीं सर्कुलर रोड स्थित शोरूम से टाइटन का एरिस्टो गोल्ड का दो पीस चश्मा भी बिका। इसमें साइड में डायमंड भी लगा है। एक चश्मे की कीमत 2.5 लाख रुपये है।

    मूर्ति और सजावट के सामान की खरीदारी हुई
    मूर्ति और सजावट के सामान की खूब खरीदारी हुई। सबसे अधिक मिट्टी की मूर्तियों की मांग दिखी। इसकी कीमत 100 से 1500 रुपये के बीच है। वहीं घर सजाने के लिए शुभ लाभ और लक्ष्मी चरण के स्टीकर की बिक्री हुई। यह 10 से 50 रुपये की रेंज में बिकी। प्रवेश द्वार की साज-सज्जा के लिए लोगों ने वंदनवार और तोरण की भी जमकर खरीदारी की।

    180 रुपये प्रति बोतल बिका करंज का तेल
    धनतेरस बाजार में मिट्टी के दीया की भी जम कर बिक्री हुई। दीया 100 से 120 रुपये तक सैकड़ा के हिसाब से बिका। जहां एक बड़ा दीया की कीमत 10 रुपये रही, वहीं छोटा दीया 80 रुपये में 100 पीस के हिसाब से बिका। इधर, एक लीटर करंज तेल की कीमत 180 रुपये रही। हालांकि तेल की क्वालिटी के अनुसार यह 140-160 रुपये के हिसाब से भी बिकी। वहीं 50 रुपये में करंज तेल की छोटी बोतल की बिक्री हुई।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिमडेगा में कारोबारियों से लूट, अपराधियों ने की फायरिंग
    Next Article सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप मामला : 60 घंटे के अंदर सात आरोपी धराये
    admin

      Related Posts

      झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त

      June 17, 2026

      रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना

      June 17, 2026

      जमशेदपुर में हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

      June 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी
      • झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त
      • कोलकाता के टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला
      • रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
      • जमशेदपुर में हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version