Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»एसडीओ की चेतावनी से भड़के
    रांची

    एसडीओ की चेतावनी से भड़के

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: सीएम हाउस के घेराव के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राज्य के पांचों विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारी सड़क पर उतरे। इससे पहले मोरहाबादी स्थित बेसिक साइंस भवन से वे सीएम आवास घेरने निकले। वे सरकार के ट्रेजरी से वेतन व पेंशन के भुगतान का विरोध कर रहे थे। करीब 12 बजे एसडीओ भोर सिंह यादव बेसिक साइंस भवन पहुंचे। उन्होंने वहां जुटे शिक्षाकर्मियों से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि धारा-144 लगी है और आप लोग धरना-प्रदर्शन एवं घेराव कर रहे हैं। नौकरी खतरे में पड़ सकती है। एसडीओ के इतना कहते ही शिक्षक भड़क गये।

    एसडीओ की बात का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि वे कोई अराजक तत्व नहीं हैं। प्रशासन भी अपना काम करे। वे जहां रोकेंगे, वहां रुक जायेंगे। ऐसी भाषा का प्रयोग न करें। पांच मिनट के बाद एसडीओ वहां से निकल गये। करीब एक बजे शिक्षाकर्मी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सीएम आवास की ओर निकले। लेकिन, आइएमएस के पहले प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद शिक्षक वहीं सड़क पर बैठ गये। घेराव में डॉ बबन चौबे, फुटाज महासचिव डॉ मिथलेश, डॉ राजकुमार, डॉ एमपी शर्मा, डॉ एलके कुंदन, डॉ खालिक अहमद, डॉ एसके झा, डॉ जितेंद्र सिंह, सुदर्शन पांडेय सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी थे।

    एसडीओ पर लगाया धमकाने का आरोप
    इधर रूक्टा के महासचिव डॉ राजकुमार ने कहा कि एसडीओ भोर सिंह यादव ने उन्हें फोन पर धरना-प्रदर्शन एवं सीएम आवास का घेराव नहीं करने की चेतावनी दी। कहा, सोमवार की रात एसडीओ ने उन्हें फोन पर बहुत परेशान किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि सरकार विवि परिनियम के विरुद्ध कार्य कर रही है। शिक्षक घेराव कार्यक्रम स्थगित नहीं कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से होते हैं ये 10 गजब के फायदे !
    Next Article ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, 45 घायल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version