Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया
    Breaking News

    भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया

    adminBy adminNovember 6, 2022Updated:November 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

    टी20 वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच मेलबर्न में खेला गया। यह सुपर-12 राउंड का आखिरी मैच था। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई।

    भारत ने मेलबर्न में जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया
    भारत ने सुपर-12 राउंड के अपने आखिरी ग्रुप मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और इस जीत का मतलब है कि टीम ने ग्रुप-दो में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल के लिए जगह बनाई।

    भारत ने ग्रुप दो में अपने पांच में से चार मुकाबले जीते और आठ अंक के साथ शीर्ष पर रही। वहीं, इस ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली दूसरे टीम पाकिस्तान रही। उसके छह अंक हैं। अब पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना बुधवार को पाकिस्तान से सिडनी में है। वहीं, टीम इंडिया दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड से एडिलेड ओवल में भिड़ेगी।

    ग्रुप वन में न्यूजीलैंड ने पहले स्थान और इंग्लैंड ने दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। सेमीफाइनल में ग्रुप वन में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का ग्रुप दो में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से और ग्रुप दो में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का ग्रुप वन में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से सामना होता है।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने शुरुआत में और सूर्यकुमार यादव ने आखिर में बेहतरीन पारी खेली। दोनों ने अर्धशतक जमाया। राहुल ने 35 गेंदों में 51 रन बनाए।

    वहीं, सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने मैच के अंत में कई अविश्वसनीय शॉट्स लगाए। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने छह चौके और चार छक्के लगाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। रेयान बर्ल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए।

    वहीं, सिकंदर रजा ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या को दो-दो विकेट मिले। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। सूर्यकुमार को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

    India in semifinals India In T20 World Cup India VS ZImbabwe T20 World cup India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleT20 World Cup: नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 13 रन से हराया
    Next Article झारखंड : कैबिनेट की बैठक 10 को दोपहर दो बजे से
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version