Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिबू सोरेन ने झारखंड दिया, उसका बेटा 1932 दे रहा है: हेमंत सोरेन
    Breaking News

    शिबू सोरेन ने झारखंड दिया, उसका बेटा 1932 दे रहा है: हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 11, 2022Updated:November 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अब आदिवासी बोका बननेवाला नहीं
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सदन में भाजपा और आजसू को जम कर घेरा। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड दिया और आज उसका बेटा 1932 आधारित स्थानीय नीति दे रहा है। आप लोग बहुत आदिवासी को बोका बना लिये, अब आदिवासी बोका बननेवाला नहीं है। अब पैर में कुल्हाड़ी नहीं मारेंगे। आपके पैर में कुल्हाड़ी मारेंगे। हम झारखंड गठन के कठिन विषयों को सुलझाना चाह रहे हैं और आप 1985 के आधार बनायी गयी स्थानीय नीति बनाने वाले लोग इसे उलझाना चाह रहे हैं। इसलिए चिंता नहीं करें, अब आपकी दुकानदारी बंद होनेवाली है। आप मुद्दों और काम पर तो अगला चुनाव जीतने नहीं जा रहे हैं। हां अपनी जांच एजेंसियों द्वारा हम लोगों को जेल भेज सकते हैं, मगर आप चिंता न करें, हम जेल में रह कर भी आपको हराने का काम करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने बहुत ही तल्ख तेवर के साथ विपक्ष पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आजसू के बारे में क्या कहें। कभी 1985 आधारित स्थानीय नीति का समर्थन करते हैं, कभी 1932 आधारित स्थानीय नीति का समर्थन करते हैं। फिर कहते हैं कि इसे केंद्र न भेज कर, संकल्प जारी करके पहले यहां लागू करें। इससे मतलब साफ है कि भाजपा के साथ-साथ आजसू भी इस मामले को कोर्ट में उलझाना चाहती है। हम तो इसे नौवीं अनुसूची में डाल कर सुरक्षा कवच प्रदान करना चाहते हैं, मगर ये लोग फिर से इसे कोर्ट-कचहरी के चक्कर में उलझाना चाहते हैं। ये लोग बार-बार हम आदिवासियों को बोका बनाना चाहते हैं, मगर ये समझ लें यहां एक आदिवासी का बेटा खड़ा है। आदिवासी अब बोका नहीं रहा।

    भाजपा के लोग व्यापारी हैं
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि ये लोग धर्म, जाति-पाति के नाम पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, मगर हम काम और विकास के नाम पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। ये व्यापारी लोग हैं। आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक और दलितों का दर्द क्या समझेंगे। सोरेन ने कहा कि इनकी ही कनार्टक में सरकार है, जो आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने के लिए केंद्र को भेजा है और ये लोग इसका यहां विरोध कर रहे हैं। पता नहीं किस मानसिकता के लोग हैं। इनकी बातें ये ही जानें। ये जान रहे हैं कि अब वे चुनाव में किस मुंह से जायेंगे। अब तो इन्हें गांव में घुसने नहीं देंगे, ग्रामीण इन्हें खदेड़ कर भगायेंगे।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा ने अपने राज में आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों को ठगने का काम किया। ये लोग एक ठग गिरोह हैं, जिन्होंने अपने राज में केवल ठगने का काम किया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि आपने बाहरी को नौकरी देने का काम किया, जबकि हमने आपके बाल-बच्चों को अफसर बनाने का काम किया। इनकी नौटंकी राज्य की जनता भली-भांति समझ रही है। अब इनके झांसे में आनेवाले नहीं हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज : हेमंत सोरेन
    Next Article झारखंड में अब सिर्फ 1932 के खतियान वालों को थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी
    azad sipahi

      Related Posts

      पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!

      May 15, 2025

      ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने बदल दी है विश्व व्यवस्था

      May 13, 2025

      सिर्फ पाकिस्तान को ठोकना ही न्यू नार्मल होना चाहिए

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version