Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आज इंडोनेशिया रवाना होंगे प्रधानमंत्री
    Breaking News

    17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आज इंडोनेशिया रवाना होंगे प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । बाली में होने वाले 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को तीन दिन के इंडोनेशिया दौरे पर रवाना होंगे। मोदी बाली में सम्मेलन सहित 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और लगभग 10 देशों के वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। अंतिम सत्र में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रतीकात्मक रूप से जी-20 की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपेंगे।

    जानकारी के अनुसार जी-20 सम्मेलन में “साथ बढे़ं, सशक्त बनें” विषय पर वैश्विक चिंता से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श होगा। शिखर सम्मेलन के तीन सत्र होंगे। इन सत्रों में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला नेतृत्व विकास और डिजिटल परिवर्तन पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार को इंडोनेशिया के बाली शहर पहुंचेंगे। यह सम्मेलन भारत के लिए खास माना जा रहा है। शिखर सम्मेलन में भारत, चीन और अमेरिका समेत अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे। इस दौरान रूस-यूक्रेन संघर्ष और इसके प्रभावों समेत वैश्विक चुनौतियों पर व्यापक विचार-विमर्श होने की संभावना है।

    जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया में लगभग 45 घंटे तक प्रवास करेंगे। इस दौरान मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन सहित 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वे लगभग 10 वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें और डायस्पोरा में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात भी करेंगे। डायस्पोरा में प्रधानमंत्री मोदी के अभिनंदन के लिए एक स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया है।

    रविवार को विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत औपचारिक रूप से इस वर्ष 1 दिसम्बर से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा। यह कार्यकाल अगले वर्ष सितम्बर तक रहेगा। सम्मेलन के अंतिम सत्र में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रतीकात्मक रूप से जी-20 की अध्यक्षता का भार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत-इंडोनेशिया-ब्राजील की एक तिकड़ी बनेगी। जी-20 में यह पहली बार होगा कि तीन विकासशील देशों और उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का एक गुट बनेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति का कार्यक्रम बदला, केवल उलीहातू जायेंगी
    Next Article पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 96 डॉलर प्रति बैरल के पार
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि महाअष्टमी की शुभकामनाएं दीं

      September 30, 2025

      भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष में निधन

      September 30, 2025

      मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर… पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महिलाओं की मिसाल: मंईया सम्मान योजना की राशि से बन गई 2 किलोमीटर सड़क
      • युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि महाअष्टमी की शुभकामनाएं दीं
      • भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष में निधन
      • हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version