Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हमने इडी से पूछा, यह मामला क्या सिर्फ दो साल का है, उन्होंने कहा, नहीं हमने कहा, फिर दूध का दूध और पानी का पानी कीजिए
    Breaking News

    हमने इडी से पूछा, यह मामला क्या सिर्फ दो साल का है, उन्होंने कहा, नहीं हमने कहा, फिर दूध का दूध और पानी का पानी कीजिए

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूरे रौ में दिखे हेमंत

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। इडी की पूछताछ के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए, तो पूरे रौ में दिखे। उन्होंने कहा, इडी की कार्रवाई अगर एकतरफा होगी, तो हम इसके विरोध की ताकत रखते हैं। हम जांच एजेंसी को हर तरह का सहयोग करने को तैयार हैं। जिस मामले में हमसे पूछताछ की जा रही है, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल की भी जांच हो। एजेंसी दूध का दूध और पानी का पानी सामने लाये, तो कोई परहेज नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि एजेंसियों की छापामारी और कार्रवाई सिर्फ गैर भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही है? क्या भाजपा शासित राज्य दूध के धुले हैं? सोरेन ने कहा कि भाजपा अपने पापों का ठीकरा वर्तमान सरकार पर फोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनके षड्यंत्रों को हम नाकाम कर देंगे।
    झारखंड के साहिबगंज जिले में एक हजार करोड़ के खनन घोटाले में गुरुवार को इडी की ओर से लगभग नौ घंटे तक हुई पूछताछ के बाद सोरेन पहली बार कार्यकर्ताओं के सामने आये और समर्थन के लिए उनका आभार जताया।

    सीएम ने कहा कि कल मैं जांच एजेंसी के पास गया था। उन्होंने आठ घंटे तक सवाल-जवाब किया। हमने पूछा कि दो साल में यह घोटाला हो सकता है क्या। उन्होंने कहा, हमने दो साल नहीं कहा। इस पर हमने उनसे कहा कि अगर आप ईमानदारी से काम करोगे, तो सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। एकतरफा काम करेंगे, तो विरोध करने की ताकत रखते हैं। हमें जांच एजेंसी से परहेज नहीं है, लेकिन उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए कि भाजपा शासित राज्यों को छोड़कर कार्रवाई क्यों की जाती है।

    सीएम ने कहा कि हमारे मूलवासी आदिवासियों को विपक्ष भड़काने का काम कर रहा है, लेकिन मैं उनको बता दूं कि उनके षड्यंत्र को सवा तीन करोड़ लोगों ने पहचान लिया है। सरकार की लोकप्रियता जैसे-जैसे बढ़ रही है, भाजपा वालों के पेट में दर्द हो रहा है। सरकार पंचायत स्तर पर विकास के कामों को पहुंचा रही है। ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर रही है। संघर्ष करना हम गरीबों के लिए सदियों का इतिहास रहा है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी इन लोगों ने परेशान किया, लेकिन क्या हुआ। आज शिबू सोरेन के ऊपर कोई भी दाग नहीं लगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी की पूछताछ पर हेमंत सोरेन: हमें चोर-उचक्का जैसा समझा, अंग्रेजों की तरह इन्हें भी झारखंड से भगायेंगे
    Next Article कल्पना सोरेन होंगी मेरी प्राथमिकता, जरूरत पड़ी तो सीट छोड़ देंगे : इरफान अंसारी
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची की सेल सिटी में थमी सांसें: 9वीं मंजिल की रेलिंग पर चढ़ा युवक, 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

      September 30, 2026

      पलामू के मनातू बीडीओ को मिली गोली मारने की धमकी, 1995 में तत्कालीन BDO की नक्सलियों ने कर दी थी हत्या

      September 30, 2026

      GST घोटाले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-बंगाल के कई ठिकानों पर छापेमारी

      September 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • “आतंकवाद पर साथी न समझे तो रिश्तों पर असर”: अमेरिका-पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकी के बीच एस. जयशंकर की दो टूक
      • लक्षद्वीप के पास अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में
      • राज्यसभा चुनाव में सपा ने खोले पत्ते, रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी उम्मीदवार; तीसरे नाम पर सस्पेंस बरकरार
      • रांची की सेल सिटी में थमी सांसें: 9वीं मंजिल की रेलिंग पर चढ़ा युवक, 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा
      • पलामू के मनातू बीडीओ को मिली गोली मारने की धमकी, 1995 में तत्कालीन BDO की नक्सलियों ने कर दी थी हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version