Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पलामू में दो बीपीओ को शोकॉज, दो आंगनबाड़ी सेविका बर्खास्त
    झारखंड

    पलामू में दो बीपीओ को शोकॉज, दो आंगनबाड़ी सेविका बर्खास्त

    adminBy adminNovember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेदिनीनगर। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने शनिवार को सभी बीडीओ व जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान सभी बीपीओ को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने की बात कही।

    इसी क्रम में फील्ड विजिट नहीं करने व योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने को लेकर सतबरवा के बीपीओ व विश्रामपुर के बीपीओ से स्पष्टीकरण पूछा गया साथ ही आवास में अपेक्षा पूर्ण प्रगति नहीं करने को लेकर सतबरवा के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को भी शोकॉज किया गया।

    उपायुक्त को बताया गया कि पांकी में एक आंगनबाड़ी सेविका लंबे समय से अनधिकृत रूप से बगैर सूचना दिए अनुपस्थित है। इसी तरह पाटन के हिसरा बरवाडीह की सेविका के संबंध में बताया कि उक्त सेविका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन ठीक से नहीं किया जा रहा है। दोनों ही मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने दोनों आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त करने के निर्देश दिया।

    इसी तरह उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के शिक्षकों के साथ मीटिंग करने की बात कही। इसी क्रम में उन्होंने फर्जी राशन कार्ड धारियों पर कार्रवाई के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को व फर्जी पेंशनधारकों पर कार्रवाई के लिए सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक को निर्देशित किया।

    उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सभी प्रकार के छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, प्रशिक्षु आईएएस विसपुते श्रीकांत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री के आदेश के बाद अनाधिकृत निर्माण को नियमितीकरण करने के लिए योजना का प्रारूप तैयार
    Next Article सहियाओं का धरना-प्रदर्शन स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version