रांची। जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (जेसीआइ), रांची के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय एक्सपो उत्सव 2022 गुरुवार से मोरहाबादी मैदान में शुरू हो गया है। एक्सपो में खरीदारी के साथ मस्ती का पूरा इंतजाम किया गया है। प्रवेश करने के बाद क्यूआर कोड स्कैन करते ही सभी स्टॉल की जानकारी मिल रही है। खास बात यह है कि एक्सपो के आठ हैंगर में देश-विदेश के कुल 325 स्टॉल लगाये गये हैं। शाम में फैशन शो का आयोजन किया गया।
बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे 15 प्रकार के झूले
हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए 15 प्रकार के झूले लगाये गये हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में जेसीआइ रांची के अध्यक्ष सौरव साह, सचिव प्रतीक जैन, उपाध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया, चीफ कोआॅर्डिनेटर अभिषेक केडिया, गौरव अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, सन्नी केडिया, राहुल टिबड़ेवाल, जेसीआइ महिला विंग की अध्यक्ष शीतल शर्मा, झारखंड चेंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत, प्रवीण लोहिया, आनंद धानुका, मंजीत जाजोदिया, सिद्धार्थ चौधरी, संकेत सरावगी सहित अन्य मौजूद थे।