Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुजरात में आज शाम पांच बजे थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार
    Breaking News

    गुजरात में आज शाम पांच बजे थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद । गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज (मंगलवार) शाम पांच बजे थम जाएगा। पहले चरण के तहत 01 दिसंबर को 89 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती के मुताबिक इन सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुजरात विधानसभा में कुल 182 विधानसभा सीट हैं। इनमें से 13 अनुसूचित जाति और 27 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। मध्य गुजरात में सबसे अधिक सीटों की संख्या (61) है। इसके बाद सौराष्ट्र-कच्छ में 54, दक्षिण गुजरात में 35 और उत्तरी गुजरात 32 सीटें हैं। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी 27 साल से राज कर रही है। पिछले कुछ सालों से कांग्रेस की लोकप्रियता कम होने का फायदा भाजपा को मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्म और कर्मभूमि गुजरात में भाजपा को चुनाव जीतने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

    इस बार हालात जरूर कुछ अलग हैं। पांच साल पहले 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया था। इस बार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी यहां मैदान में है। केजरीवाल तो दिल्ली और पंजाब में उलटफेर कर चुकी अपनी पार्टी को सफलता मिलने की भविष्यवाणी तक कर चुके हैं।

    चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दाहोद, खेड़ा और अहमदाबाद में जनसभा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी ने रोड शो का ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपना दम दिखाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी: गहलोत और पायलट पार्टी के लिए अहम, पार्टी को दोनों की जरूरत
    Next Article एनआईए का गैंग्स ऑफ गैंगस्टर्स के ठिकानों पर देशव्यापी छापा
    azad sipahi

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रभारी रांची पहुंची

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version