Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इंडियन ओवरसीज बैंक ने कर्ज पर ब्याज 0.35 फीसदी तक बढ़ाया, नई दरें लागू
    Breaking News

    इंडियन ओवरसीज बैंक ने कर्ज पर ब्याज 0.35 फीसदी तक बढ़ाया, नई दरें लागू

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । एचडीएफसी के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने भी सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में इजाफा किया है। आईओबी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के नीतिगत दर रेपो रेट में वृद्धि के बाद एमसीएलआर में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गईं।

    आईओबी ने गुरुवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी में बताया कि एमसीएलआर दर को 0.15 से 0.35 फीसदी तक बढ़ाया गया है। इसके साथ ही बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) को भी बढ़ाकर 9.10 फीसदी कर दिया है। इस तरह बैंक के ये दोनों बदलाव 10 दिसंबर लागू हो जाएंगे। बैंक के इस बदलाव से टर्म लोन की ईएमआई दर और बढ़ने की संभावना है।

    इंडियन ओवरसीज बैंक के मुताबिक कर्ज की ब्याज दर (एमसीएलआर) में ये बढ़ोतरी अलग-अलग अवधि के के लिए की गई है। आईओबी ने बताया कि एक रात की अवधि के लिए एमसीएलआर बढ़ाकर 7.65 फीसदी, एक महीने के लिए 7.70 फीसदी, तीन महीने के लिए 8.00 फीसदी, छह महीने के लिए 8.15 फीसदी और एक साल के लिए 8.25 फीसदी कर दी गई है। इसी तरह दो साल की अवधि के लिए यह 8.35 फीसदी और तीन साल की अवधि के लिए 8.40 फीसदी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात में मोदी सुनामी में बह गयी कांग्रेस
    Next Article व्हाइट हाउस की नजर में भारत बड़ी ताकत बनकर उभरेगा
    azad sipahi

      Related Posts

      मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

      May 16, 2025

      चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      May 16, 2025

      घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बिकवाली का जोर, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version