Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»इंदौर सबसे चकाचक और यूपी का गोंडा सबसे गंदा
    देश

    इंदौर सबसे चकाचक और यूपी का गोंडा सबसे गंदा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 4, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने गुरुवार को देश के स्वच्छ शहरों की सूची जारी की है, जिसमें मध्य प्रदेश के इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर माना गया है। देश के 434 शहरों की इस सूची में उत्तर प्रदेश का गोंडा सबसे निचले पायदान पर रहा, मतलब गोंडा देश का सबसे गंदा शहर है।

    यह परिणाम एक स्वच्छता सर्वेक्षण पर आधारित है। इसे नरेंद्र मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के हिस्से के तौर पर शहरी विकास मंत्रालय ने 434 शहरों में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2017’ के तहत किया गया।

    आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री ने नेशनल मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से कहा कि भोपाल को दूसरा और विशाखापत्तनम को तीसरा स्थान मिला है। इस सूची में चौथा स्थान गुजरात के सूरत को जबकि मैसूर को पांचवां स्थान मिला है।

    स्वच्छ शहरों की पिछली सूची में मैसूर को प्रथम स्थान मिला था। तिरुचिरापल्ली को छठा एवं नई दिल्ली नगर निगम परिषद इलाके को सातवां स्थान मिला है। नवी मुंबई को 8वां, तिरुपति को 9वां और वडोदरा को 10वां स्थान मिला है।

    सर्वेक्षण में पता चला है कि 10 स्वच्छ शहरों में छह ने 2016 और 2014 की रैंकिंग के मुकाबले अपनी सफाई रैंकिंग में सुधार किया गया है।

    गुजरात, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के 31 शहर शीर्ष-50 स्वच्छ शहरों में शामिल हैं। इसमें गुजरात में 12, मध्य प्रदेश में 11 और आंध्र प्रदेश में 8 शहर हैं। तेलंगाना और तमिलनाडु से 4-4 शहर शीर्ष 50 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से तीन शहर हैं।

    देश के सर्वाधिक स्वच्छ शहरों में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, सिक्किम और उत्तर प्रदेश से एक-एक शहर और चंडीगढ़ शामिल है। राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के 14 शहरों को शीर्ष 50 साफ शहरों की सूची में जगह मिली है। सबसे गंदे 50 शहरों के लिए ज्यादा स्पर्धा नहीं करनी पड़ी। सबसे नीचे के 50 शहरों में से उत्तर प्रदेश से अकेले 25 शहर रहे।

    देश के 10 सबसे गंदे शहरों में उत्तर प्रदेश के पांच शहरों को जगह मिली है। इस सूची में गोंडा सबसे ऊपर है।

    महाराष्ट्र के भुसावल को सबसे गंदे शहर की सूची में दूसरा स्थान मिला है। इस सूची में बिहार के बगहा को तीसरा स्थान और उत्तर प्रदेश के हरदोई को चौथा स्थान मिला है।

    उत्तर प्रदेश के दूसरे शहर जिन्हें भारत के गंदे शहरों और कस्बों की सूची में जगह मिली है, उनमें बहराइच को छठा, शाहजहांपुर को 9वां और खुर्जा को 10वां स्थान मिला है।

    गंदे शहर की सूची में बिहार के कटिहार शहर को पांचवा स्थान मिला है। पंजाब के दो शहरों मुक्तसर को सातवां और अबोहर को आठवां स्थान मिला है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) अपने 2014 के 418वीं रैंकिंग से छलांग लगा 2017 में 32वीं रैंकिंग पर आ गया।

    नायडू ने कहा, “हम स्वच्छता को एक आंदोलन बनाने के सपने को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।”

    राजस्थान और पंजाब के 5-5 शहर सबसे गंदे 50 शहरों में शामिल हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से दो और हरियाणा, कर्नाटक और लक्षद्वीप से एक-एक शहर शामिल हैं।

    उत्तर प्रदेश के 2017 में सर्वेक्षण में शामिल 62 शहरों में 41 शहर सबसे गंदे 100 शहरों या कस्बों में शामिल हैं।

    झारखंड और छत्तीसगढ़ की रैंकिंग में स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 में प्रमुख सुधार देखने को मिला है।

    झारखंड के 2017 में सभी 9 शहरों के सर्वेक्षण में 2014 व 2016 के मुकाबले ज्यादा सुधार दिखाई दिया है। छत्तीसगढ़ के 8 में सात शहरों में भी सुधार दिखा है।

    बिहार के 27 शहरों में से 19 को 2017 में सर्वेक्षण में 300 के पार रैंक मिली है। बिहार का सबसे स्वच्छ शहर 147वीं रैंकिंग पर मौजूद बिहार शरीफ है। इन 27 में से 15 को नीचे के 100 शहरों में स्थान मिला है।

    राजस्थान के 29 शहरों में से 18 को 2017 में 300 के पार रैंक मिली है, जबकि 13 शहरों को नीचे के 100 शहरों में जगह मिली है।

    नायडू ने उत्तर प्रदेश और बिहार के शहरों की सफाई स्थिति को लेकर चिंता जताई।

    मंत्री ने कहा कि रैंकिंग की घोषणा किसी पर उंगली उठाने के लिए नहीं की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरोपों के घेरे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पति
    Next Article सर्च ऑपरेशन: शोपियां में तलाशी के दौरान सेना पर हमला, 1 नागरिक की मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्डा सहित कई सांसद बीजेपी में होंगे शामिल; कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा

    April 24, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश

    April 24, 2026

    विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके

    April 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्डा सहित कई सांसद बीजेपी में होंगे शामिल; कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा
    • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
    • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
    • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
    • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version