Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिमाचल में 16 नवनिर्वाचित विधायक दसवीं और 12वीं पास, 63 विधायक करोड़पति
    Breaking News

    हिमाचल में 16 नवनिर्वाचित विधायक दसवीं और 12वीं पास, 63 विधायक करोड़पति

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला । हिमाचल प्रदेश में इस बार 68 नवनिर्वाचित विधायकों में से 16 केवल 10वीं और 12वीं पास हैं। नौ विधायक 10वीं और सात विधायक 12वीं पास हैं। 52 विधायकों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक व इससे ऊपर है। इसमें 16 विधायक स्नातक, 19 विधायक स्नातकोत्तर, 15 विधायक स्नातक प्रोफेशनल और 02 डॉक्टरेट हैं।

    एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफोर्म (एडीआर) ने चुनाव परिणाम आने के बाद ये आंकड़े जारी किए हैं। इस बार करोड़पति विधायकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। 68 में 63 विधायक करोड़पति हैं, जबकि 2017 में करोड़पति विधायकों की संख्या 52 यानि 76 प्रतिशत थी। 2022 में यह संख्या बढ़कर 63 यानि 93 प्रतिशत हो गई। कांग्रेस के 40 में से 38 और भाजपा के 25 में से 22 तथा तीन निर्दलीय विधायक भी करोड़पति हैं।

    इनमें 34 यानी 50 फीसदी विधायकों की संपत्ति पांच करोड़ से अधिक, 23 की दो करोड़ से पांच करोड़, 9 की 50 लाख से दो करोड़, दो की 50 लाख से कम है। चौपाल से भाजपा विधायक बलबीर वर्मा के पास सर्वाधिक 128 करोड़ की संपति है। दूसरे नम्बर पर कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह हैं, जो 101 करोड़ के मालिक हैं। जबकि आनी से भाजपा के लोकेंद्र कुमार की सबसे कम संपत्ति 29 लाख है।

    इस बार चुने गए 28 विधायकों पर आपराधिक और 12 पर गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कांग्रेस के 40 में से 23 विधायकों और भाजपा के 25 में से 05 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक विधायक पर हत्या का मामला दर्ज है। कांग्रेस के 09 और भाजपा के 03 विधायकों पर गम्भीर आपराधिक मामले हैं। वर्ष 2017 की विधानसभा में 22 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज थे जो आंकड़ा अब 28 पहुंच गया है। उम्र की बात करें तो 68 में से 29 नवनिर्वाचित विधायक 25 से 50 साल के बीच और 38 विजेता प्रत्याशी 51 से 80 साल के बीच के हैं। महिला प्रतिनिधित्व की बात करें तो इस बार 68 में से केवल एक महिला विधायक बनीं हैं। 2017 में महिला विधायकों की संख्या चार थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबालू-पत्थर के अवैध खनन में लगे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें : मुख्यमंत्री
    Next Article इसरो का हाइपरसोनिक वाहन परीक्षण कामयाब, सभी पैरामीटर हासिल हुए
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी

      June 22, 2025

      नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त

      June 22, 2025

      पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version