Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पाकिस्तान को झटका: ईरान में भारत के बनाए चाबहार पोर्ट को तालिबान का समर्थन
    Breaking News

    पाकिस्तान को झटका: ईरान में भारत के बनाए चाबहार पोर्ट को तालिबान का समर्थन

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काबुल । अफगानिस्तान के साथ भारत के रिश्तों को लेकर परेशान पाकिस्तान को तालिबान से जोरदार झटका लगा है। तालिबान ने ईरान में भारत द्वारा बनाए गए चाबहार पोर्ट को समर्थन का एलान किया है। उत्तर दक्षिण अंतरराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को रूस की राजधानी मास्को से जोड़ता है और यह ईरान तथा अजरबैजान से होकर जाता है। भारत ईरान के चाबहार में बंदरगाह विकसित कर रहा है। इसके पहले चरण पर काम चल रहा है। ईरान के चाबहार पोर्ट के विकास पर भारत 8.5 करोड़ डॉलर का निवेश कर रहा है। इस पोर्ट के साथ भारत ने मध्य एशिया के देशों से सीधे संपर्क जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    ईरान के इस पोर्ट का इस्तेमाल अफगानिस्तान को मदद भेजने में होता है, इसलिए पाकिस्तान बार-बार दबाव बना रहा था। अब अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान सरकार को बड़ा झटका दिया है। तालिबान सरकार ने व्यापार के लिए ईरान में भारत के बनाए चाबहार पोर्ट के इस्तेमाल का समर्थन किया है। यही नहीं तालिबानी सरकार ने यह भी कहा है कि वह इस दिशा में सभी ‘सुविधाएं’ देने के लिए तैयार है। तालिबानी विदेश मंत्रालय ने चाबहार पोर्ट को उत्तर-दक्षिण अंतरराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर में शामिल किए जाने का ‘स्वागत’ किया है। तालिबान के बयान में कहा गया है कि वह इस संबंध में सभी जरूरी सुरक्षा और सुविधाएं देने के लिए तैयार है। तालिबान ने चाबहार पोर्ट पर यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब वह चाहता है कि अफगानिस्तान के आधारभूत ढांचे के पुर्ननिर्माण के लिए भारतीय निवेश फिर से शुरू हो सके। तालिबान ने भारत से यह भी आह्वान किया है कि वह नए काबुल शहर के निर्माण में मदद करे।

    भारत ने हाल ही में चाबहार पोर्ट के लिए छह मोबाइल हार्बर क्रेन दिए हैं, जिनकी क्षमता 140 टन तक है। इसके अलावा 2.5 करोड़ डॉलर के अन्य उपकरण भी दिए गए हैं। इस बंदरगाह का पहले भी इस्तेमाल अफगानिस्तान को मानवीय मदद भेजने के लिए किया जा चुका है। साल 2020 में भारत ने चाबहार पोर्ट के जरिए 75 हजार मीट्रिक टन गेहूं मानवीय मदद के रूप में अफगानिस्तान को भेजा था। दिसंबर 2018 में भारतीय कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड ने पूरे पोर्ट का कार्यभार संभाल लिया था। चाबहार पोर्ट से 215 मालवाहक जहाजों और 40 लाख टन सामान को एक जगह से दूसरी जगह पर भेजा जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसैनिक शासन को सख्त संदेश: अमेरिका ने कम किया म्यांमार का राजनयिक दर्जा
    Next Article मोतिहारी सदर अस्पताल का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण
    azad sipahi

      Related Posts

      बलोचिस्तान में पुलिस अधिकारी के काफिले पर गोलीबारी

      November 16, 2025

      अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान

      November 13, 2025

      संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version