Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हेमंत सरकार पांच का कार्यकाल पूरा करेगी : आलमगीर आलम
    Breaking News

    हेमंत सरकार पांच का कार्यकाल पूरा करेगी : आलमगीर आलम

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका । ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि ईडी की कार्रवाई के बावजूद सरकार को कोई खतरा नहीं है। हेमंत सरकार अपना पांच का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने से विपक्ष घबरा गया है। इस कारण ऐसी साजिश की जा रही है।

    मंत्री ने दुमका में पत्रकारों से बातचीत में हाल के दिनों में लगातार हुई ईडी की कार्रवाई पर कहा कि झारखंड सरकार ने सोच लिया है कि जब तक केंद्र में ऐसी सरकार रहेगी, हमें इसी माहौल में काम करते रहना होगा। एक पैर कभी बाहर रहेगा, कभी अंदर। उन्होंने कहा कि ईडी की जो कार्रवाई हो रही है, उससे सरकार को कोई खतरा नहीं है। हां, मेंटल डिप्रेशन होता है। काम की क्षमता प्रभावित होती है लेकिन जनता ने जो हमें आशीर्वाद दिया है उनके लिए हमें काम करना है।

    आलमगीर आलम ने जोर देकर कहा कि उनपर जो टेंडर मैनेज करने के लिए फोन पर बातचीत करने का आरोप लगाया जाता है यह सरासर बेबुनियाद है। अपने 20 साल के राजनीतिक कैरियर में आज तक किसी को टेंडर संबंधित कार्य को लेकर फोन नहीं किया। मंत्री ने भाजपा के इस्तीफा मांगे जाने के सवाल पर कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। हमने कोई गलत काम नहीं किया। अगर कोई आरोप लगा देता है, तो उससे यह साबित नहीं हो जाता कि हमने गलती की है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे ऊपर लगे आरोप साबित हो जाते हैं तब उस वक्त तय करेंगे कि हमें क्या करना है।

    इससे पूर्व आलम ने दुमका के गांधी मैदान में 10 दिवसीय राज्यस्तरीय सरस मेला का उद्घाटन किया। मेले में महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्रियों के 150 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं। देश के कई दूसरे राज्य के भी स्टॉलों को इस सरस मेले में जगह दी गयी है।

    इस मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख, दुमका विधायक बसंत सोरेन, डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अंबर लकड़ा, जिप अध्यक्ष जॉयस बेसरा एवं उपाध्यक्ष सुधीर मंडल उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजर्सी द्वीप में विस्फोट,तीन मंजिला इमारत ढही, तीन की मौत, कई लापता
    Next Article पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं : कांग्रेस
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version