Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुस्लिम युवक केपहाड़िया बेटी के 50 टुकड़े करने पर विधानसभा में बवाल
    Breaking News

    मुस्लिम युवक केपहाड़िया बेटी के 50 टुकड़े करने पर विधानसभा में बवाल

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 20, 2022Updated:December 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, भाजपा का सदन में हंगामा

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुआ। साहेबगंज के रिबिका पहाड़िया हत्याकांड को लेकर विपक्षी भाजपा विधायकों ने पहले सदन के बाहर और बाद में सदन के अंदर जम कर हंगामा किया। सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लाश पर राजनीति नहीं करें। सदन के बाहर नेताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा। सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर धर्म आधारित राजनीति करने का आरोप लगाया, वहीं विपक्ष ने तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया।
    सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन की सीढ़ियों पर भाजपा विधायकों ने साहिबगंज की घटना को लेकर धरना दिया। विधायकों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर रिबिका के हत्यारे को फांसी देने और रिबिका को इंसाफ देने की मांग लिखी हुई थी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर डॉ रवींद्र नाथ महतो ने शोक प्रकाश शुरू किया। इसी समय भाजपा विधायकों ने पहाड़िया हत्याकांड को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। वे इस घटना के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। स्पीकर ने बार-बार उनसे कहा कि शोक प्रकाश के दौरान हंगामा करना उचित नहीं है। सदन की मर्यादा का ध्यान रखा जाये, लेकिन इसका विपक्षी विधायकों पर कोई असर नहीं हुआ।

    हैवानियत की सारी सीमा पार हो गयी: विरंची
    सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण शोक प्रस्ताव के लिए खड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि झारखंड की एक बेटी रिबिका पहाड़िया टुकड़ों-टकड़ों में काट कर फेंक दी गयी। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना है। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। झारखंड में समुदाय विशेष के लोग ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। हैवानियत की सारी सीमा पार हो गयी है। भाजपा विधायकों का विरोध लगातार जारी रहा। बिरंची नारायण समेत भाजपा के सभी विधायकों ने वेल में पहुंच कर हांगामा किया। इस दौरान भाजपा विधायक रणधीर सिंह टेबुल पर चढ़ गये और जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे। स्पीकर ने उनसे ऐसा नहीं करने और अपनी सीट पर बैठ जाने की अपील की, लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया। तब स्पीकर ने भाजपा विधायक को मार्शल आउट करने को कहा। मार्शलों ने उन्हें टांग कर सदन के बाहर निकाल दिया। स्पीकर ने जैसे-तैसे शोक प्रकाश की कार्यवाही पूरी करने के बाद सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

    ऐसी घटनाओं के लिए लोकतंत्र में जगह नहीं: हेमंत
    ‘रिबिका हत्याकांड पर केवल साहेबगंज की बात क्यों करें। क्या दिल्ली, एमपी और यूपी में ऐसी घटनाएं नहीं घटतीं। निश्चित रूप से समाज में इस तरह की विकृतियां फैल रही हैं और यह चिंता की बात है। ऐसी बातों के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। हेमंत सोरेन ने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देकर बड़ा घर बनाने का प्रयास हो रहा है, जो गलत है। इसका समाधान कैसे हो, इस पर विचार करना होगा। इस समस्या का हल हम सबको मिल कर निकालना होगा।

    हेमंत सरकार घुसपैठियों को पनाह दे रही है: बाबूलाल
    भाजपा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ‘हेमंत सोरेन की सरकार वसूली में लिप्त है। विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। विरोध करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। राज्य में अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा है। साहिबगंज के बोरियो की घटना वीभत्स है। हेमंत सरकार घुसपैठियों को झारखंड में पनाह दे रही है। इसी का नतीजा है कि आये दिन इस तरह की घटना होती रहती है। भाजपा संथल परगना में एनआरसी कराने की मांग करती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के पार, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
    Next Article रिबिका हत्याकांड की आग अभी थमी नहीं, एक और हैवानियत आयी सामने
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ कमजोर, बारिश और कोहरे से बढ़ी किसानों की चिंता

      November 21, 2026

      बांग्लादेशी महिला को कब भेजेंगे वापस? झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

      November 20, 2026

      रांची के BAU कैंपस में बड़ी चोरी, 320 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी और लाइसेंसी राइफल ले उड़े चोर

      November 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ कमजोर, बारिश और कोहरे से बढ़ी किसानों की चिंता
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      • गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
      • निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version