Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शराबबंदी पर मुख्यमंत्री के पक्ष में महिलाओं के लगाव से भाजपा में घबराहट: लेशी सिंह
    Breaking News

    शराबबंदी पर मुख्यमंत्री के पक्ष में महिलाओं के लगाव से भाजपा में घबराहट: लेशी सिंह

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 20, 2022Updated:December 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भारतीय जनता पार्टी के लोग इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह भाजपा की शराबबंदी पर दोहरी नीति को दर्शाता है। पहले भाजपा अपने शासित राज्यों के मुख्यमंत्री से इस्तीफा करवाये तब जाकर बिहार के मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग करे।

    वह आज जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थी। लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा शासित प्रदेश गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश जैसे कई राज्यों में जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की जान गयी है लेकिन वहां के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जानती है कि शराबबंदी से महिलाओं का झुकाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में रहता है। इससे भाजपा घबरायी हुई है। इसलिए इस भावनात्मक लगाव को तोड़ने के लिए शराबबंदी नीति का विरोध कर एक मात्र राजनीतिक कुचक्र कर रही है। इसको बिहार की महिलाएं भली भांति जान गयी हैं और वे इसे कतई बर्दाश्त नही करेंगी। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी नीति के संकल्पों के साथ मजबूती से खड़ी है और इसे सफल बनाने के लिए एकजुट हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमुद्री परीक्षण पूरे, नौसेना को सौंपी गई पांचवीं स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वागीर’
    Next Article चीन में कोरोना का कहर: अस्पतालों में जगह नहीं, श्मशान घाटों पर भीड़ बढ़ी
    azad sipahi

      Related Posts

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025

      कोलकाता में जन्मे डॉक्टर को पोलियो अनुसंधान के लिए मिला वैश्विक पुरस्कार

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version