Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्य के नौजवान जो चाहेंगे उसी रास्ते सरकार आगे बढ़ेगी : हेमंत सोरेन
    Breaking News

    राज्य के नौजवान जो चाहेंगे उसी रास्ते सरकार आगे बढ़ेगी : हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को नियोजन नीति मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि तृतीय और चतुर्थ ग्रेड में शत प्रतिशत नौकरी मूलवासी, आदिवासी को मिले। अब पीछे मुड़कर देखने से कुछ नहीं होगा। राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों के प्रति हमलोग कमिटेड लोग हैं। कई चीजें हो रही हैं जो पहले नहीं हुईं।

    उन्होंने कहा कि विपक्ष ने झारखंड के जड़ में दीमक लगाने का काम किया। शिक्षक बहाली में पिछली सरकार में बाहरी लोग आ गये, जिन्हें न संस्कृति का ज्ञान था, ना भाषा का ज्ञान था, जाने वो क्या कर रहे होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का ध्यान था। वो बच्चे नौकरी के लिए रेल, आर्मी, बैंक की बहाली में शामिल होते हैं, मेरिट की बदौलत नौकरी पाते हैं। लेकिन केंद्र ने क्या किया सभी ने देखा, मजबूरन बेरोजगारी का दबाव राज्य पर पड़ा, जो लोग नियोजन नीति के शिकायतकर्ता थे बाहर के लोग थे।

    छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जैसे ही खबर आयी की नियोजन नीति रद्द हो गयी उसी दिन से विचार विमर्श चल रहा है। कई बातें आ रही हैं। आज भी विधायकों का प्रतिनिधिमंडल मिला है। उन्होंने जाकर आश्वस्त किया है। उनके भविष्य की हमें चिंता है। हर हाल में विधि सम्मत, संवैधानिक रूप से क्या बेहतर रास्ते हो सकते हैं, इस रास्ते पर सरकार आगे बढ़ेगी।

    उन्होंने कहा कि इस राज्य के नौजवान जो चाहेंगे उसी रास्ते सरकार आगे बढ़ेगी। बहुत जल्द निर्णय पर आयेंगे। फॉर्म भरने से लेकर उम्र सीमा पर बात होगी। बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। पहले 1000 रुपये में फॉर्म भरे जाते थे, अब 50-100 रुपये में भरे जा रहे हैं। आज जहां बौद्धिक रूप से लोग कमजोर हैं इन पर अत्याचार हो रहा। लोग शिक्षित हों, अपने पैरों पर खड़े हों, बौद्धिक हों इस दिशा में सरकार काम कर रही है। सरकार कमीटेड है। अपने कमिटमेंट को पूरा करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नियोजन नीति क्यों रद्द हुई, इसके पीछे कौन लोग थे, इस तरफ हम नहीं जाना चाहते हैं। यह राज्य की जनता और आदिवासी मूलवासी छात्र नौजवान जान चुके हैं। अब हम पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहते हैं।हम एक ऐसी नीति बनाएंगे जो हमारे युवा छात्र चाहते हैं। हम एक बिंदु पर बातचीत कर रहे हैं। सलाह मशविरा कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द एक ऐसी नीति लेकर आएंगे, जिससे राज्य की जनता का भी भला हो और हमारे छात्र नौजवान का भी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविस में उठा निजी कंपनियों में युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण का मामला
    Next Article भारत का रक्षा निर्यात पिछले 9 वर्षों के दौरान 11 गुना से अधिक बढ़ा
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version