Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत की तारीफ करते हुए अमेरिका ने चीन को घेरा, गहरे होंगे सैन्य संबंध
    Breaking News

    भारत की तारीफ करते हुए अमेरिका ने चीन को घेरा, गहरे होंगे सैन्य संबंध

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। चीन के साथ भारत के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका खुलकर भारत के साथ खड़ा दिख रहा है। भारत और अमेरिका के सैन्य अधिकारियों की बातचीत में अमेरिका ने भारत की तारीफ करते हुए चीन को घेरा। साथ ही दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध और गहरे करने की बात कही गयी।

    अमेरिकी सेना के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ जनरल मार्क ए माइली और उनके भारतीय समकक्ष जनरल अनिल चौहान के बीच बातचीत में क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा माहौल पर चर्चा हुई। दोनों सैन्य अधिकारियों ने एक दूसरे के साथ सैन्य स्थितियों के आंकलन साझा किये और भारत व अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। अमेरिकी ज्वाइंट स्टाफ के उप प्रवक्ता जोसेफ आर होलस्टेड ने बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख रक्षा साझेदारी के तहत अमेरिका और भारत ने मजबूत सैन्य संबंधों को साझा किया।

    अमेरिका की ओर से कहा गया कि भारत मुक्त हिंद-प्रशांत को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत को एक प्रमुख क्षेत्रीय शक्ति करार देते हुए अमेरिका की ओर से कहा गया कि भारत एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। अमेरिका, भारत और कई अन्य विश्व शक्तियां संसाधन संपन्न और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य पैंतरेबाजी से चिंतित हैं। चीन की इस मनमानी की पृष्ठभूमि में एक स्वतंत्र, खुले और संपन्न हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है।

    अमेरिका की ओर से यह चिंता भी जाहिर की गयी है कि चीन लगातार विवादित दक्षिण चीन सागर पर दावा कर रहा है। हालांकि ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम सभी इसके कुछ हिस्सों पर दावा करते हैं। चीन ने दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप और सैन्य प्रतिष्ठान बनाए हैं। चीन का पूर्वी चीन सागर में जापान के साथ क्षेत्रीय विवाद भी है। 2017 में, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए एक नई रणनीति विकसित करने के लिए क्वाड की स्थापना की थी। इसे लेकर भी चीन को आपत्ति है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार पर की गई विवादित टिप्पणी को पीयूष गोयल ने लिया वापस
    Next Article विस सत्र: विधानसभा में मिथिलेश ठाकुर और अमर बाउरी के बीच नोक-झोंक
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version