Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»JHARKHAND: भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र
    Breaking News

    JHARKHAND: भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 29, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हेमंत सरकार के तीन साल बीते झूठ, लूट और भ्रष्टाचार : दीपक प्रकाश

    रांची। राज्य सरकार के तीन बरस पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को आरोप पत्र जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी कार्यालय में इसे जारी करते हुए सरकार से इस पर जवाब मांगा।

    उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो, कांग्रेस और राजद की अगुवाई वाली सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। राज्य सरकार संपोषित भ्रष्टाचार जारी है। मुख्यमंत्री और उनके करीबियों, परिजनों को जनता ने लाभान्वित होते देखा है। सरकार बताए कि पंकज मिश्रा, अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश से उसका नाता क्या है। अमित ने कहीं झारखंड को ही लूटकर संपत्ति तो नहीं बनाई है।

    उन्होंने कहा कि ट्रांसफर, पोस्टिंग से अवैध कमाई हो रही है और कई इससे लाभ उठा रहे हैं। तीन वर्षों से हर मोर्चे पर विफल, झूठ, लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार आज जारी आरोप पत्र पर जवाब दें। यह आरोप पत्र भाजपा का नहीं, साढ़े तीन करोड़ जनता का है। पत्रकार वार्ता से पहले भारत के सोशल मीडिया की टीम की ओर से जारी क्लिप दिखाए गए। इसमें विधि व्यवस्था, करप्शन, मतांतरण, रोजगार और अन्य पर राज्य सरकार को घेरा गया।

    प्रकाश ने कहा कि राज्य में लूट पर लूट मची हुई है। सीओ कार्यालय से सचिवालय तक लोग त्रस्त हैं। शराब के मामले में झारखंड को कितना नुकसान हुआ है, सरकार इसे बताए। छत्तीसगढ़ के किस शराब माफिया के कारण झारखंड को राजस्व की हानि हुई है, मुख्यमंत्री बताएं। कोयला, बालू की लूट मची है। बालू तो कालाबाजारी से ही लोगों को मिल रहा। प्रकृति प्रदत्त पानी, पहाड़, पर्वत, खनिज संपदा को लूटने, लुटवाने का कार्य जारी है। वनों की कटाई, खनिज संपदा का अवैध खनन हो रहा। आर्थिक व्यवस्था चरमराई हुई है। गरीबों को आवास, बालू नहीं मिला रहा पर मुख्यमंत्री के काफिले के लिए गाडियां, मंत्रियों के बंगले बनाने को पैसे हैं।

    अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए एक रुपये में लाखों की संपत्ति की रजिस्ट्री पूर्व में होती थी।आपदा से बचने और दूसरे कामों के लिए किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलता था, जिसे इस सरकार ने बंद करा दिया। 1932 के खतियान और नियोजन नीति पर यह सरकार राजनीति करती रही। हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार नहीं तो संन्यास के वादे हुए। सरकार चाहे तो खुद से संकल्प लाकर नियोजन नीति ला सकती थी पर उसकी मंशा ही नहीं। पिछड़ों के हित की बात करने वाली यह सरकार उनकी विरोधी ही है। बगैर आरक्षण के पंचायत चुनाव कराए। नगर निकाय के चुनाव से वह बच रही।

    प्रकाश ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले पर भी राज्य में बदतर स्थिति है। पिछले तीन वर्षों में देश में सबसे अधिक आपराधिक घटनाएं (एक लाख 88 हजार से अधिक) इसी राज्य में हुई हैं। 5200 लोगों की हत्या, महिलाओं के खिलाफ अनाचार, दुराचार के 5300 केस, अपहरण की 5200 घटनाएं दर्ज हुई हैं। 50-50 टुकडों में बेटियों, बहनों को काटा जा रहा है। संताल परगना में झामुमो के नेतृत्व में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण मिल रहा है। डेमोग्राफी बदल रही है। तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है।

    एक सवाल के जवाब में दीपक प्रकाश ने कहा कि आने वाले रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में जनता निश्चित तौर पर इस सरकार के खिलाफ आक्रोश जताएगी। गांवों में पंचायत चुनाव में यह दिख चुका है, अब शहरों में भी यह दिखेगा। हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी, सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि कानून अपना काम करेगा ही। अगर किसी ने गलत किया है तो केंद्रीय एजेंसियां अपने स्तर से अपना काम तो करेंगी ही।

    प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सहित अन्य भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एम्स अस्पताल से मिली छुट्टी
    Next Article अभिनेत्री रिया की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version