Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री करेंगे खतियान जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत
    झारखंड

    मुख्यमंत्री करेंगे खतियान जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत

    17 जनवरी को कोडरमा से हेमंत करेंगे आगाज | कांग्रेस भी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर रही
    adminBy adminJanuary 3, 2023Updated:January 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड की राजनीति के लिए 2023 का जनवरी माह पूरी तरह से राजनीतिक रैलियों और कार्यक्रम पर केंद्रित रहेगा। जनवरी माह में राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां झामुमो, कांग्रेस और भाजपा कई कार्यक्रम आयोजित करेंगी। झामुमो जहां खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा चरण शुरू कर रहा, वहीं कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर रही है। भाजपा भी चाईबासा से चुनावी शंखनाद करने की तैयारी में है।

    17 जनवरी से शुरू होगी हेमंत की यात्रा:
    खतियानी जोहार यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं। पहले चरण की सफलता के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी है। जानकारी के अनुसार दूसरे चरण की शुरूआत 17 जनवरी 2023 को कोडरमा से होगी। इसके बाद 18 जनवरी को गिरिडीह, 23 जनवरी को सिमडेगा, 24 जनवरी को पश्चिम सिंहभूम, 31 जनवरी को सरायकेला-खरसावां और 31 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम जिला में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

    कांग्रेस शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान:
    भारत जोड़ो यात्रा के सफल अभियान को देख झारखंड कांग्रेस एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करेगी। अभियान को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान नाम दिया गया है। अभियान की शुरूआत आगामी 26 जनवरी से होगी। यह कार्यक्रम दो महीने तक चलेगा। इसके तहत प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जो ग्राम पंचायतों व गांव, मतदान केंद्रों को कवर करेगा। अभियान की शुरूआत प्रखंड स्तर पर बैठक से होगी। गांव-गांव में कांग्रेस का झंडा लेकर यात्रा शुरू की जायेगी। हर गांव में यात्रा के दरम्यान एक बैठक की जायेगी। डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। कांग्रेस की विंग यूथ कांग्रेस, एनएसयूआइ पूरे प्रखंड में बाइक रैली का आयोजन करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध तेज
    Next Article 81 करोड़ भारतीयों के राशन में 50 फीसदी की हुई कटौती : कांग्रेस
    admin

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version