Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अनुराग ठाकुर कल Y-20 शिखर सम्मेलन की थीम, लोगो व वेबसाइट करेंगे लॉन्च
    Breaking News

    अनुराग ठाकुर कल Y-20 शिखर सम्मेलन की थीम, लोगो व वेबसाइट करेंगे लॉन्च

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 5, 2023Updated:January 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 06 जनवरी यानी शुक्रवार को वाई-20 शिखर सम्मेलन के पूर्वावलोकन कार्यक्रम में वाई-20 की थीम, लोगो और वेबसाइट लॉन्च करेंगे। भारत पहली बार वाई-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

    वाई-20 युवाओं को जी-20 प्राथमिकताओं पर अपने दृष्टिकोण और विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। 06 जनवरी को आयोजित होने वाला कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित होगा। पहले सत्र में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर लोगो, वेबसाइट और थीम लॉन्च करेंगे। जबकि दूसरे सत्र में पैनल चर्चा (युवा एचीवर्स) होगी। कार्यक्रम दिल्ली के आकाशवाणी रंग भवन में आयोजित है।

    पैनल चर्चा के दौरान इस विषय पर विचार किया जाएगा कि भारत महाशक्ति बनने के लिए अपनी युवा आबादी का उपयोग कैसे कर सकता है। इसके साथ-साथ पैनल के सदस्यों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों पर चर्चा भी हो सकती है। वाई-20 इंगेजमेंट समूह में भारत का मुख्य ध्यान विश्व के युवा नेताओं को एक साथ लाने, बेहतर भविष्य के लिए विचार-विमर्श करने तथा कार्यवाही एजेंडा तैयार करने पर है।

    वाई-20 की गतिविधियां वैश्विक युवा नेतृत्व और साझेदारी पर केंद्रित होंगी। अंतिम वाई-20 शिखर सम्मेलन से पहले अगले आठ महीनों के लिए वाई-20 के पांच विषयों पर सम्मेलन होंगे और साथ-साथ देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में विभिन्न विचार-विमर्श तथा संगोष्ठियां आयोजित की जायेंगी।

    भारत के लिए जी-20 की अध्यक्षता “अमृतकाल” के प्रारंभ का भी प्रतीक है। अमृतकाल 15 अगस्त 2022 को भारत स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ से प्रारंभ होकर 25 साल की अवधि यानी स्वतंत्रता की शताब्दी तक मनाया जाएगा। यह एक भविष्यवादी, समृद्ध, समावेशी और विकसित समाज की ओर बढ़ने के लिए है, जिसके मूल में मानव-केंद्रित दृष्टिकोण है। भारत वसुधैव कुटुम्बकम के विचार को मूर्त रूप देते हुए समग्र कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यावहारिक समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट से पूर्व विधायक निर्मला देवी को मिली जमानत
    Next Article मुख्यमंत्री के आदेश पर गार्ड से मारपीट करने के आरोप में देवघर नगर थाना प्रभारी निलंबित
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version