Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»JHARKHAND : पुलिस में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी गर्व की बात: हेमंत सोरेन
    Breaking News

    JHARKHAND : पुलिस में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी गर्व की बात: हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 6, 2023Updated:January 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री आइआरबी -8 और एसआइआरबी -1 और 2 के पारण परेड समारोह में हुए शामिल
    मुख्यमंत्री ने आकर्षक परेड का किया निरीक्षण और ली सलामी, 574 आरक्षियों ने ली शपथ

    आजाद सिपाही संवाददाता , बोकारो।
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड पुलिस के विभिन्न ट्रेनिंग संस्थानों से 1892 जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य की सेवा के लिए अपना योगदान देने जा रहें है। इन जवानों में कुल 630 महिला आरक्षी अपने सहकर्मी पुरुष आरक्षियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देने जा रहीं है, यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बोकारो स्थित जैप- 4 ग्राउंड में एसआइआरबी- 01 दुमका, एसआइआरबी- 2 खूंटी, आइआरबी-8 गोड्डा के जवानों के पारण परेड समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जैप- 4 परिसर में वृक्षारोपण किया साथ ही परिसर हेतु आरओ प्लांट का भी उद्घाटन किया।

    प्रशिक्षण जीवन का अहम हिस्सा:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने यहां जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह तो एक शुरूआत है। आप जब अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तो आपको कई नयी और अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में इन चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा। प्रशिक्षण अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। जिससे आप अपने आप को और बेहतर और कुशल बनाते हैं।

    प्रशिक्षण केंद्रों का होगा जीर्णोद्धार:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों और संस्थानों में जाने का मौका मिलता है। इस दौरान वहां की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने के दौरान कई समस्याओं की जानकारी मिली है। इसका सीधा असर प्रशिक्षण देने वालों और प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों पर होता है। ऐसे में आपको आश्वस्त करता हूं अगले 2 वर्षों के अंदर सभी प्रशिक्षण केंद्रों, जैप मुख्यालयों और पुलिस लाइन केंद्रों का जीर्णोद्धार कर लिया जाएगा, ताकि बेहतर माहौल में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो सके।

    पुलिस विभाग की अपनी स्वास्थ्य सेवा हो:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग की अपनी स्वास्थ्य सेवा हो, इस दिशा में सरकार विचार कर रही है। इसका मकसद पुलिसकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे और भी बेहतर तरीके से अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

    बेस्ट कैडेट्स किये गये सम्मानित:
    हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर बेस्ट कैडेट (ओवरआॅल) अर्चना कुमारी, बेस्ट कैडेट (इंडोर) भीमराज विश्वकर्मा, बेस्ट कैडेट (आउटडोर) विक्रम कुमार तिवारी और बेस्ट कैडेट (शूटिंग) मंजू कुमारी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा ट्रेनिंग -इन-चार्ज और पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार महतो सम्मानित किये गये।

    कार्यक्रम में थे मौजूद:
    पारण परेड समारोह में गोमिया विधायक लंबोदर महतो, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, एडीजीपी प्रशांत सिंह, डीजीपी ट्रेनिंग अनुराग गुप्ता, आइजी ट्रेनिंग प्रिया दुबे, उपायुक्त बोकारो कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक बोकारो चंदन कुमार झा, समादेष्टा जैप-4 अश्विनी कुमार, जैप-4 के पदाधिकारी, प्रशिक्षु जवान और उनके परिजन उपस्थित थे।

    574 जवानों ने प्रशिक्षण लिया
    सत्र 2020-22 के 574 जवानों ने बोकारो जैप-4 के प्रशिक्षण संस्थान में कुल 215 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसमें एसआइआरबी-01 दुमका के कुल 13 जवान, जिसमें 4 पुरुष एवं 9 महिला, एसआइआरबी- 2 खूंटी के कुल 5 पुरुष जवान, आइआरबी-8 गोड्डा के कुल 556 जवान जिसमें 377 पुरुष एवं 179 महिला जवानों ने विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त किये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह को सुनने के लिए बेताब है कोल्हान और झारखंड
    Next Article मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने 47 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और कोकीन पकड़ी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ कमजोर, बारिश और कोहरे से बढ़ी किसानों की चिंता

      November 21, 2026

      बांग्लादेशी महिला को कब भेजेंगे वापस? झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

      November 20, 2026

      रांची के BAU कैंपस में बड़ी चोरी, 320 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी और लाइसेंसी राइफल ले उड़े चोर

      November 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ कमजोर, बारिश और कोहरे से बढ़ी किसानों की चिंता
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      • गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
      • निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version