Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धारदार हथियार और शराब पीकर आए थे आप के गुंडे : भाजपा
    Breaking News

    धारदार हथियार और शराब पीकर आए थे आप के गुंडे : भाजपा

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 6, 2023Updated:January 6, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में हुए हंगामे के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी है। भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसदों ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी पर हंगामा करने का सीधा आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी की नेता व नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में आज का घटनाक्रम शर्मनाक है। अरविंद केजरीवाल खुद को अराजक कहते हैं और उनकी पार्टी ही इस अराजकता के पीछे है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी के नोमिनेटेड पार्षद का शपथ दिलाने के दौरान अव्यवस्था पैदा करने का काम किया गया। महिला पार्षदों के साथ भी बदतमीजी की गई।

    वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सदन की कार्यवाही को आम आदमी पार्टी के गुंडों ने काला दिन बना दिया। आम आदमी के गुंडे रुपी पार्षदों ने कार्यवाही के दौरान पेपर को मानने से इनकार कर दिया। आम आदमी पार्टी के गुंडे पूरी तैयारी के साथ आए थे। इनके पास ब्लेड जैसे धारदार हथियार थे, जिससे भाजपा के पार्षदों को उन्होंने मारा है। उनमें कई लोग शराब पीकर आए थे। वे हंगामा करने के इरादे से ही आए थे।

    सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि वे कार्यवाही के दौरान मौके पर मौजूद थे। एक पार्षद ने शपथ ली, तब कोई हंगामा नहीं हुआ। जैसे ही दूसरे मनोनीत पार्षद ने शपथ ली तो आम आदमी पार्टी का एक व्यक्ति माइक तोड़ने के लिए पहुंच गया। माइक को तोड़ने लगा और हमारे पार्षद को मारने लगा। माइक को तोड़ने के दौरान उसका हाथ कट गया।

    भाजपा एमसीडी के सदन में कर रही खूनी खेल : ‘आप’

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह, विधायक सौरभ भारद्वाज और राज्य सभा सदस्य सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा क एमसीडी में मेयर, डिप्टी मेयर और स्टेडिंग कमेटी के सदस्यों का आज चुनाव है। चुनाव से पहले भाजपा जिसे दिल्ली की जनता ने पूरी तरह पराजित कर दिया। भाजपा के खिलाफ दिल्ली की जनता ने जनादेश दिया और 15 साल के उनके कुशासन को खारिज किया।

    वही भाजपा खूनी खेल एमसीडी के सदन में कर रही है। हमारे दो बार के चुने पार्षद हैं। पिछली बार नेता विरोधी दल थे। इनपर सदन के अंदर जानलेवा हमला किया गया। भाजपा के सात सासंद और पार्षदों की मौजूदगी में हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। इनके कपड़े फाड़ दिए गए। इनकी मांग केवल ये थी कि हमेशा से चली आ रही एमसीडी की परंपरा के तहत चुनकर आने वाले पार्षदों की शपथ पहले कराइए। लेकिन चुनाव में हारी हुई भाजपा के मन में काला चोर बसा हुआ है।

    नॉमिनेटेड मेंबर्स जिन्हें जनता ने एक वोट भी नहीं दिया, उन्हें मेयर, डिप्टी मेयर और स्टेडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव में मत देने का अधिकार देना चाहते हैं। इस साजिश के कारण उन्होंने पहले नॉमिनेटेड मेंबर की शपथ पहले करा दी, जोकि एमसीडी के इतिहास में कभी आजतक नहीं हुआ।

    उन्होंने कहा कि एमसीडी के नॉमिनेटेड मेंबर को न तो मेयर के चुनाव में मत देने का अधिकार है और न ही डिप्टी मेयर और स्टेडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव में मत देने का अधिकार है। ये पहले अपनी शपथ लेने की मांग कर रहे हैं तो क्या ये इनका गुनाह है? क्या आप इनकी जान ले लेंगे? क्योंकि ये चाहते हैं कि हम दो-दो बार चुनकर आए है। हमारी शपथ करा लो।

    इसलिए आप इनकी जान ले लेंगे? इस पूरे गंदे खेल में कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ है। यहां कांग्रेस के जितने भी 9 पार्षद चुकर आए हैं, वो सभी भाजपा की मदद में लग गए हैं। इसका प्रमाण यह है कि इनकी नेता सदन नाजिया को हज कमेटी चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव बीजेपी के कहने पर एलजी ने आज ही पास कर दिया है। एक-एक पार्षद की डील 50-50 लाख रूपये हुई है। ऐसे में कुल साढ़े चार करोड़ रूपये में डील हुई है। इन सारे सवालों का जवाब सामने आकर देना चाहिए।

    सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर देश के गृह मंत्री इस खूनी खेल देख रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था उनके अधीन है। एमसीडी का सदन सुरक्षित नहीं है। यहां पार्षदों पर जानलेवा हमला किया जा रहा है। आपको सामने आना आना चाहिए। साथ ही स्पष्ट करना चाहिए कि अगर जनता ने आपको हरा दिया तो क्या गुंडागर्दी और तानाशाही के दम पर लोकतंत्र का गला दबाकर आप मेयर, डिप्टी मेयर और स्टेडिंग कमेटी के मेंबर्स बनाना चाहते हो।

    आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रवीण कुमार ने कहा कि आज हम सभी आम आदमी के पार्षद शपथ लेने के लिए सदन के अंदर पहुंचे। उससे पहले ही भाजपा की गुंडागर्दी और उनकी प्लानिंग थी कि जबरदस्ती, गैरकानूनी तरीके से जो गुंडे एल्डरमेन बनाकर भेजे हैं उन्हें शपथ दिलाने का काम कर रहे थे। इसपर हम लोगों ने आपत्ति जताई कि हम चुने हुए पार्षद है।

    आजतक कभी भी एमसीडी के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ कि चुने हुए पार्षदों को बाद में शपथ दिलाई जाती है। मैं दूसरी बार सदन के अंदर चुनकर आया हूं और हमेशा एल्डरमेन को बाद में शपथ दिलाई जाती है। मैंने जब इस बात का विरोध किया तो वहां मौजूद सभी एल्डरमेन, इलेक्टेड पार्षद व भाजपा की सांसदों ने मिलकर मुझपर हमला किया।

    शपथ लेने वाले मोमेंटो से उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की। उसके बाद उन्होंने मेरा गला दबाया और सारे कपड़े फाड़ दिए। करीब 25-30 पार्षदों और सांसदों ने मिलकर मुझपर हाथापाई की। सदन के अंदर इस तरीके से नहीं होना चाहिए। वहां मौजूद सभी सांसदों की जिम्मेदारी थी कि उन्हें मना करना चाहिए था। लेकिन उनके साथ मिलकर सभी लोग मेरे साथ वहां पर हाथापाई कर रहे थे। इस दौरान मुझे बहुत चोट लगी है। बहुत ज्यादा खून निकल रहा है और मेरे सारे कपड़े फाड़ दिये। ये बीजेपी की गुंडागर्दी है।

    वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नॉमिनेटेड काउंसलर्स कभी भी सदन के अंदर वोट नहीं डालते हैं। मेयर के चुनाव से लेकर डिप्टी मेयर के चुनाव हों या हाउस से जाने वाले स्टेंडिंग कमेटी के मेंबर्स हों, इसके अंदर नॉमिनेटेड काउंसलर्स के वोट प्रतिबंधित है। अब बेईमानी करके भारतीय जनता पार्टी एमसीडी पर कब्जा करना चाहती है। हम ये बेईमानी नहीं होने देंगे। एक महोदय मुझसे कह रहे थे कि अगर वो गुंडागर्दी कर भी रहे हैं तो क्या आप डर गए? मैंने कहा कि ये क्या बात हुई? जो नियम होगा उसी नियम से ही तो चलेंगे। बेइमान और बेइमानी से तो हर आदमी डरता है। ये बात डरने की नहीं है बल्कि ये बात उसूलों की है।

    राज्य सभा के सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा कि इस देश के अंदर लोकतंत्र की रक्षा के लिए कानून बनाए गए हैं। ये देश संविधान के हिसाब से चलता है। एमसीडी का कानून है सेक्शन-3 ए (1) के तहत नॉमिनेटेड पार्षद वोट नहीं डाल सकते है। इस सदन की परंपरा रही है कि हमेशा जनता द्वारा चुने हुए लोगों को पहले शपथ दिलाई जाती है। उसके बाद चुनी हुई सरकार की सलाह से पार्षद नॉमिनेट होते है और वो नॉमिनेटेड पार्षद सदन की कार्रवाई में हिस्सा ले सकते हैं और वोट नहीं कर सकते। लेकिन आज इन सारी परंपराओं को तोड़कर, सारे कानूनों को दरकिनार रखकर, भाजपा बेइमानी से इस मेयर व डिप्टी मेंयर के चुनाव में धांधली करना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता द्वारा चुने हुए पार्षदों की अहमियत को कम करके ये पहले नॉमिनेटेड लोगों को शपथ दिलाना चाहते हैं, फिर उनसे वोट कराना चाहते है जिसका विरोध जब सदन के अंदर किया गया तो जानलेवा हमला किया गया। जिस तरह का गुंडागर्दी का माहौल सदन में हुआ है, इसकी हम कड़ी निंदा करते है। दिल्ली की जनता सब चीजें देख रही है कि किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी गुंडागर्दी पर उतर आई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में व्यवसायी के 14 ठिकानों पर आयकर की छापेमारी
    Next Article झारखंड : अमित शाह की सुरक्षा के लिए एनएसजी ने संभाला मोर्चा
    azad sipahi

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version