आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होटल रेडिसन ब्लू में आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने शनिवार को मुलाकात की। दोनों की मुलाकात औपचारिक मुलाकात बतायी जा रही है। दोनों के बीच राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और लोकसभा चुनाव 2024 में राजग की रणनीति पर चर्चा हुई। बाद में पत्रकारों से बातचीत में आजसू सुप्रीमो ने कहा कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का कब्जा होगा। सिर्फ भाजपा ही पूरी सीटें नहीं जीतेंगी, बल्कि राजग गठबंधन को पूर्ण बहुमत झारखंड में मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राजग के साथ आजसू पार्टी रहेगी। महतो ने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ राज्य के युवाओं में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

