Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजौरी में सेना ने दो घुसपैठियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
    देश

    राजौरी में सेना ने दो घुसपैठियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

    adminBy adminJanuary 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजौरी। सेना ने रविवार को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दो घुसपैठियों को मार गिराया। राजौरी जिले के डांगरी हमले के बाद पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकियों को पकड़ने के लिए चलाये गए तलाशी अभियान के बीच सीमा पर चौकस जवानों ने घुसपैठ विफल कर दी। सेना के जवानों को घुसपैठियों के शव के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

    सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पुंछ जिले के उप जिला मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बालाकोट सेक्टर में शनिवार देर शाम सेना ने एलओसी को पार करने की कोशिश कर रहे 2 घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि देखी। बाड़ और एलओसी पर तैनात सैनिकों को शाम करीब 7.45 बजे सतर्क किया गया। इसके बाद जवानों ने हल्के हथियारों के साथ राकेट दागे। इसके बाद हरकत बंद हो गई।

    राष्ट्रीय राइफल्स 13 सेक्टर के कमांडर ब्रिगेडियर पी आचार्य ने बताया कि सेना के जवानों ने लगभग 7.50 बजे फिर बाड़ के पास हलचल देखी। जवानों ने हल्के हथियारों से संदिग्धों को रोकने के लिए गोलीबारी की। इसके बावजूद घुसपैठिए आगे बढ़ने से बाज नहीं आए, बल्कि फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने राकेट लांचर का प्रयोग करते हुए दो से तीन राकेट दागे। इस कार्रवाई में दो घुसपैठिए मारे गए।

    उन्होंने कहा कि रविवार को सैनिकों ने इलाके में तलाशी चलता तो आतंकियों के दो शव, भारी हथियार, विस्फोटक और मैगजीन बरामद किए। मौके से दो पिस्टल, तीन मैगजीन, 24 राउंड पिस्टल, 30 राउंड एके.47, नाइट विजन गॉगल्स, खंजर, सर्दियों के कपड़े, रबर के दस्ताने और लंबे समय तक रहने वाली खाने की चीजें मिली हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था: ओम बिरला
    Next Article दो दिन और न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे राज्य भर के वकील, निर्देश नहीं मानने वालों पर होगी कार्रवाई
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन

      August 11, 2025

      कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

      August 10, 2025

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • बारिश रुकने से राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी
      • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
      • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
      • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version