Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»हेमंत सरकार में कोई शहीद स्थल नहीं रहेगा उपेक्षित : विनोद पांडेय
    रांची

    हेमंत सरकार में कोई शहीद स्थल नहीं रहेगा उपेक्षित : विनोद पांडेय

    adminBy adminJanuary 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। 1857 की क्रांति में अहम भूमिका निभाने वाली झारखंड के वीर अमर शहीद टिकैत उमरांव सिंह और वीर शहीद शेख भिखारी की 164वीं शहादत दिवस पर झामुमो नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता और राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय, राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता चुटुपालु स्थित शहीद स्थल पहुंचे और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति के द्वारा किया गया। विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड के तमाम शहीदों को हेमंत सोरेन की सरकार में ही सम्मान मिल रहा है। शहीदों के परिजनों की सुधि लेने वाला अगर कोई है, तो वह हेमंत सोरेन की सरकार है। शहीद स्थल का सौंदर्यीकरण के लिए फंड बहुत पहले ही दिया जा चुका है। झारखंड में तमाम शहीद स्थलों पर सरकार संज्ञान ले रही है, कोई भी शहीद और शहीद स्थल उपेक्षित नहीं रहेगा। फागु बेसरा ने कहा, शेख भिखारी और टिकैट उमराव सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया था, और रांची जिले के चुटूपल्ली घाटी में हंसते-हंसते बरगद के पेड़ पर फांसी पर चढ़ा दिये गये थे। दोनों ने अपने बलिदान से समाज और देश को हिंदू-मुस्लिम एकता का परिचय दिया। आज हम सभी को उनके बलिदान को याद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, झारखंड वीरों की माटी है। इससे पहले झामुमो के सभी कार्यकर्ता मोरहाबादी स्थित गुरुजी के आवास के पास जमा हुए। फिर जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में जुलूस के साथ चुटुपालु स्थित शहीद स्थल पर पहुंचे। यहां पर सभी ने दोनों वीरों को श्रद्धांजलि दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article विधानसभा के बजट सत्र से पहले नियोजन नीति लाएगी सरकार : सुप्रियो
    admin

      Related Posts

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025

      झारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

      August 14, 2025

      सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version