Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पांच माह की बच्ची के साथ डीईओ ऑफिस के समक्ष अनशन पर बैठी शिक्षिका
    Jharkhand Top News

    पांच माह की बच्ची के साथ डीईओ ऑफिस के समक्ष अनशन पर बैठी शिक्षिका

    adminBy adminJanuary 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। हाई स्कूल की एक शिक्षिका सोमवार को एक बजे दिन से अपनी पांच माह की बच्ची के साथ अनशन पर बैठ गयी। जयनगर थाना अंतर्गत आरके प्लस टू उच्च विद्यालय लदबेदवा जयनगर में प्रतिनियुक्त शिक्षिका बेबी सिंह महापात्रा दूध मुहीं बच्ची के साथ जब अचानक जमीन पर बैठ गयी तो लोगों की भीड़ जुटी। मीडिया के लोग भी वहां पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
    शिक्षिका के अनुसार वह अपने मूल विद्यालय यूपीजी प्लस टू उच्च विद्यालय ढाब जाना चाहती है। इस आलोक में इन्होंने उपायुक्त आदित्य रंजन से मिलकर आवेदन भी दिया। उपायुक्त ने गत 21 दिसम्बर को ही आदेश संख्या 6753 बी के जरिये डीईओ को प्रतिनियोजन समाप्त करने को कहा। परंतु अभी तक यह नहीं हो पाया और जब भी शिक्षिका डीईओ ऑफिस जाती हैं तो उन्हें गोल मटोल जवाब दिया जाता है कि कार्रवाई प्रक्रिया में है। थक हार कर सोमवार दोपहर एक बजे डीसी ऑफिस तथा डीईओ ऑफिस कोडरमा को जानकारी देते हुए अनशन पर बैठ गयी।
    जानकारी के अनुसार शिक्षिका पहले यू पी जी प्लस टू उच्च विद्यालय ढाब में पढ़ाती थी पर वहां के प्रधानाध्यापक के साथ अनबन हुआ था। आरोप है कि इनके साथ प्रधानाध्यापक का आचरण अच्छा नहीं था। इस कारण इन्होंने शिकायत की और उसी आधार पर प्रधानाध्यापक और शिक्षिका को अलग-अलग जगह पर प्रतिनियोजित कर दिया गया। शिक्षिका का कहना है कि मुझे प्रताड़ना के बाद तबादला के रूप में दंड दिया गया। शिक्षिका ने बताया कि उसकी महज पांच महीने की बच्ची है और प्रतिनियोजित स्कूल की दूरी आना जाना मिलाकर 50 किमी है। अब प्रधानाध्यापक को वहां से हटा दिया गया है तो फिर मुझे मूल विद्यालय में फिर से भेज दिया जाए। इधर इस आलोक में जब डीईओ अलका जायसवाल से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पूर्व में शिक्षिका आरोप लगाकर विद्यालय से हटी और फिर वहीं जाना चाहती हैं। कोई भी काम प्रक्रिया से होता है, इनका काम भी प्रक्रिया में है। ऐसे में इनका धरना देना गलत है। पर इस प्रक्रिया में कितने दिन लगते हैं, इसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकहानी जस्टिस एलपीएन शाहदेव की, जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर विशेष
    Next Article महिला से बाइक सवार अपराधियों ने पांच लाख रुपये छीने, जांच में जुटी पुलिस
    admin

      Related Posts

      पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल

      June 29, 2025

      गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू

      June 29, 2025

      उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version