Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»रवींद्रनाथ टैगोर के गीत ‘पुरानो सेई’ से सजी फिल्म लकड़बग्घा बड़े पर्दे पर 13 जनवरी को
    बॉलीवुड

    रवींद्रनाथ टैगोर के गीत ‘पुरानो सेई’ से सजी फिल्म लकड़बग्घा बड़े पर्दे पर 13 जनवरी को

    adminBy adminJanuary 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एनिमल लवर्स के लिए खासतौर पर तैयार की गई देश की पहली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘लकड़बग्घा’ में रवींद्रनाथ टैगोर का ‘पुरानो सोई…’ गीत सुनने को मिलेगा। यह गीत इस फिल्म का हिस्सा है। यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। इसके मुख्य कलाकारों ने कोलकाता में मंगलवार को रूट्स में इस गीत को लॉन्च किया। फिल्म के मुख्य कलाकारों में अंशुमन झा, रिद्धि डोगरा, मिलिंद सोमन और परेश पाहुजा हैं।

    बेल्जियन मेस्ट्रो सिमोन फ्रांस्वेट ने इस पूरे गाने को नए तरीके से संगीतबद्ध किया है। इसे सुरों से श्रुति पाठक ने सजाया है। इससे पहले कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इसका प्रीमियर हो चुका है। यह फिल्म अवैध पशु व्यापार उद्योग की कुछ वास्तविक घटनाओं पर केंद्रित है।

    अंशुमन झा का कहना है दर्शक लकड़बग्घा में इस गाने की क्लासिक प्रस्तुति से रूबरू होंगे। यह सार्वभौमिक फिल्म है। रिद्धि डोगरा इसमें अक्षरा की भूमिका में हैं। मिलिंद सोमन का कहना है कि मार्शल आर्ट के रूप में क्राव मागा को इस फिल्म की स्क्रिप्ट में शामिल करना सुखद है। इस फिल्म के निर्माता फर्स्ट रे फिल्म्स हैं। यह भी संयोग है कि 13 जनवरी को ही नवोदित निर्देशक आसमान भारद्वाज की पहली फिल्म ‘कुत्ते’ भी रिलीज हो रही है। नए साल के दूसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों की दिलचस्प जंग शुरू होगी।

    वन्यप्राणियों पर केंद्रित फिल्में पहले भी आ चुकी हैं। इनमें हाथी मेरे साथी, कन्नड़ फिल्म ‘777 चार्ली’ और ‘कांतारा’ प्रमुख हैं। लकड़बग्घा के निर्देशक विक्टर मुखर्जी का कहना है कि यह फिल्म भारतीय अभयारण्यों से पशुओं की समुद्र के रास्ते होने वाली अंतरराष्ट्रीय तस्करी पर केंद्रित है। अभिनेता अंशुमन झा इसमें जानवरों के रक्षक के किरदार में हैं। कुछ समय पहले वन्य जीवन पर आधारित अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ भी रिलीज हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने 2014 से रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म का रास्ता अपनाया है : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज 23 जनवरी को पहुंचेगा झारखंड के साहिबगंज
    admin

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version