Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड की राजनीति के दो दिग्गजों को जन्मदिन पर मिल रहीं शुभकामनाएं
    Breaking News

    झारखंड की राजनीति के दो दिग्गजों को जन्मदिन पर मिल रहीं शुभकामनाएं

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की राजनीति के दो दिग्गज नेता झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन पर दोनों नेताओं को सभी पार्टियों के नेताओं और समर्थकों की ओर से फोन, फेसबुक और ट्विटर से शुभकामनाएं मिल रही है।

    शिबू सोरेन 79 साल के हो गए हैं। रामगढ़ के छोटे से गांव नेमरा में 11 जनवरी, 1944 को जन्मे शिबू सोरेन झारखंड के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। वे 70 के दशक में महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन कर चर्चा में आये थे। वर्ष 1957 में जमींदारों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद से उन्होंने जमींदारी प्रथा को खत्म करने का संकल्प लिया था। उन्होंने आदिवासी समाज को एकजुट किया। आंदोलन के दौरान उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा।

    इसके बाद उन्होंने अलग झारखंड राज्य के लिए संघर्ष किया। पहली बार 1977 में लोकसभा के लिये चुनाव में खड़े हुए लेकिन चुनाव हार गये। 1980 में वे लोकसभा चुनाव जीते। इसके बाद 1986, 1989, 1991, 1996 में भी चुनाव जीते। 2004 में भी वे दुमका से लोकसभा चुनाव जीते। केंद्र में मंत्री भी बनाये गये। झारखंड गठन के बाद से तीन बार वे राज्य के मुख्यमंत्री भी बने। उम्र के इस पड़ाव में भी वे फिलहाल झारखंड से राज्यसभा के सदस्य हैं।

    झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आये थे
    झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और अभी भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का जन्म 11 जनवरी 1958 को गिरिडीह के कोदाईबांक में हुआ था। वे 65 वर्ष के हो गए हैं। किसान परिवार में जन्मे बाबूलाल मरांडी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद प्राइमरी स्कूल में नौकरी की लेकिन सरकारी नौकरी उन्हें रास नहीं आई। नौकरी छोड़कर राजनीति में आ गये। 1990 में बाबूलाल संथाल परगना के भाजपा के संगठन मंत्री बने।

    उन्होंने एक बार शिबू सोरेन को भी लोकसभा चुनाव में हराया। 2000 में झारखंड बनने के बाद वो राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने। 2003 में उन्हें मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा। 2006 में उन्होंने अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा का गठन किया। बाबूलाल ने 2009, 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव झारखंड विकास मोर्चा ने चुनाव लड़ा। 2020 में उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। भाजपा ने उन्हें विधायक दल का नेता बनाया है। पार्टी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष भी चुना है लेकिन विधानसभा में उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं मिली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट में बच्चू यादव की जमानत पर सुनवाई 13 जनवरी को
    Next Article PM MODI 18 जनवरी को बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ का करेंगे वर्चुअली उद्घाटन
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version