Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बिहार पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप
    Jharkhand Top News

    बिहार पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

    adminBy adminJanuary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जरगा पंचायत स्थित विशुनपुर गांव की महिलाओं ने बिहार पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। साथ ही आत्महत्या की चेतावनी भी दी है। इस बाबत गुरुवार को काफी संख्या में कोडरमा पहुंची महिलाओं ने एसपी को आवेदन दिया है।

    आवेदन में कहा गया है कि उनका कसूर सिर्फ इतना है कि उनका घर जंगल में है और वे यहां रहकर रोजी -रोजगार के लिए ढिबरा चुनते हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात 11-12 बजे कई वाहनों में पुलिस की वर्दी में आए जवानों ने पूरे गांव को घेर लिया। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। बच्चों ओर पुरुषों के साथ मारपीट की तथा घरों में तोड़फोड़ भी किया।

    आवेदन में पंचायत की पूर्व मुखिया शीला देवी ने कहा कि इस घटना में कई महिलाओं का हाथ, पैर टूट गया। कई महिलाओं को इतना मारा गया कि चलने फिरने लायक नहीं है। साथ ही कई लोगों को अपने साथ ले गई। उन्होंने आवेदन में कहा कि ऐसा लग रहा था कि गांव वाले बहुत बड़ा अपराध किया ओर हमलोग मुजरिम हैं। आवेदन में उनके अलावा मीना देवी, रीता देवी, धनवा देवी, मीना देवी, अनीता देवी, ललिता देवी आदि के नाम है। इन्होंने यह भी कहा कि मान सम्मान नहीं बचा तो हमलोग आत्महत्या कर लेंगे।

    उल्लेखनीय है कि रात में ही वन विभाग की टीम पर बिहार के बॉर्डर इलाके में हमला हुआ था। घटना में वन विभाग के तीन अधिकारी समेत 8 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद देर रात 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

    हमले की जानकारी बिहार नवादा पुलिस को मिलते ही रजौली से थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी दलबल के साथ नक्सल प्रभावित इलाके खतरी गांव पहुंचे और वन विभाग की क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना लाए। यह भी बताया जाता है कि बिहार पुलिस ने इसी मामले में कोडरमा जिले के विशुनपुर गांव में यह कार्रवाई की। इसकी सूचना झारखंड पुलिस या तिलैया थाना को भी नहीं दी गयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सात की अर्धवार्षिक परीक्षा अब 18 जनवरी से
    Next Article पारसनाथ पर्वत सबका : जैन समुदाय
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version