Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधी ताकतों के बीच बढ़ा है वैचारिक संघर्ष : सीएम
    रांची

    राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधी ताकतों के बीच बढ़ा है वैचारिक संघर्ष : सीएम

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 10, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: देश में राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधी ताकतों के बीच वैचारिक संघर्ष बढ़ा है। एक तरफ वैसी ताकते हैं, जो भारत को केवल मिट्टी का टुकड़ा मानती हैं तथा येन-केन-प्रकारेण वोट प्राप्त कर सत्ता सुख प्राप्त करना चाहती हैं। दूसरी तरफ वैसी ताकतें हंै, जो इस धरती को माता मानकर पूजती हंै तथा इसे परमवैभव पर बैठाने के लिए अपना कण-कण और क्षण अर्पित करती हैं। आनेवाले दिनों में पूरे देश और प्रदेश में वैचारिक लड़ाई तेज होगी। इस लड़ाई को जीतने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना जरूरी है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में कहीं।
    एकात्म मानव दर्शन के लक्ष्य को पूरा करना चाहती है भाजपा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बल पर एकात्म मानव दर्शन के साथ अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करना चाहती है। हम पार्टी विथ डिफरेंस कहते हैं, तो इसके पीछे एक मजबूत वैचारिक पृष्ठभूमि है तथा हम उसी के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बने हैं। यह पार्टी किसी व्यक्ति विशेष या परिवार की पार्टी नहीं है। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता के लिए इस पार्टी के महापुरुषों का बलिदान अतुल्य है। आज हमें विश्व स्तर का नेतृत्व प्राप्त है, जिसका जनता में आदर है। ऐसे में हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों को पूरा करने के लिए और अधिक तेजी से आगे बढ़ें तथा देश और राज्य के दलित, वंचित, उपेक्षित एवं आदिवासी समाज की सेवा कर एक स्वर्णिम और पूर्ण विकसित भारत के सपनों को साकार करने में अपना योगदान करें।
    हमने जनता का भरोसा जीता है : गिलुआ
    प्रशिक्षु कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि यह प्रशिक्षण टोली प्रदेश के अनुभवी कार्यकर्ताओं की टोली है, जो विधानसभा स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी। हमने जनता का भरोसा जीता है। इसे बनाये रखने तथा और बढ़ाने के लिए हमें अंतिम पायदान तक बैठे लोगों तक पहुंचने की आवश्यकता है, तभी हम मिशन 2019 में प्रदेश की सभी लोकसभा सीट और विधानसभाओं में 60 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
    प्रशिक्षण जरूरी : राय
    उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने कहा, आज पूरे देश में विचारों से प्रतिबद्ध करोड़ों लोगों का समर्थन पार्टी को प्राप्त है और इस प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें पार्टी के भावों को प्रवाहित करने के साथ जड़ को पोषित करने का भी काम करना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के तहत भाजपा ने मुख्य रूप से पांच विषयों पर फोकस रखा है। भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास, सैद्धांतिक अधिष्ठान, हमारा विचार परिवार, देश के सम्मुख चुनौतियां और वर्ष गीत। इन्हीं पांच विषयों पर पूरा कार्यक्रम आधारित है। उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न विषयों को लेने वाले प्रशिक्षकों की बैठक हुई। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो आदित्य साहू ने की। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने कार्यशाला आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण गीत का अभ्यास विनय सिंह ने कराया तथा एकल गीत का गान मनोज सिंह ने किया।
    बैठक में ये लोग थे मौजूद
    प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव, प्रिया सिंह, उषा पांडेय, प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा, सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, नूतन तिवारी, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबीद, राजेश शुक्ला, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार जयसवाल, मंत्री राज पलिवार, शेखर अग्रवाल, राकेश प्रसाद, आशा लकड़ा, संजीव विजयवर्गीय, संजय सेठ, राज सिन्हा, बिरंची नारायण, शिवशंकर उरांव, राधाकृष्ण किशोर, ताला मरांडी, योगेश्वर महतो बाटुल, सांसद रवींद्र पांडेय, गामा सिंह, प्रेम मित्तल, प्रदीप सिन्हा, विनय लाल, श्याम नारायण दूबे, परशुराम ओझा, राकेश भास्कर, सांवरमल अग्रवाल उपस्थित थे।
    रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ये थे मौजूद
    रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह 8 बजे से पंकज सिन्हा, तारिक इमरान, नीरज सिंह, ओमप्रकाश पाठक, धनंतर पांडेय, विजय पाठक और बापी मुखर्जी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवीआइपी और आम लोगों में फर्क करता है नगर निगम
    Next Article झारखंड में महागठबंधन की कवायद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

    May 25, 2025

    फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

    May 25, 2025

    नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

    May 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
    • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
    • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
    • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
    • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version