Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»RSS के वरिष्ठ प्रचारक हस्तीमल हिरण का उदयपुर में निधन
    Breaking News

    RSS के वरिष्ठ प्रचारक हस्तीमल हिरण का उदयपुर में निधन

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उदयपुर (राजस्थान)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के निमंत्रित सदस्य, ज्येष्ठ प्रचारक हस्तीमल हिरण का शनिवार प्रातः निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। वो कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका मुख्यालय उदयपुर था। उन्होंने उदयपुर स्थित संघ कार्यालय केशव निकुंज में अंतिम सांस ली। उन्होंने देहदान का संकल्प ले रखा था।

    अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर शाम 5 बजे तक शिवाजी नगर स्थित संघ कार्यालय केशव निकुंज में रखा गया है। इसके पश्चात देहदान के निमित्त उनकी पार्थिव देह को रवीन्द्र नाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय उदयपुर ले जाया जाएगा। उनके निकटस्थ परिवारजन भी उदयपुर पहुंच रहे हैं। स्वयंसेवक भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंच रहे हैं।

    हस्तीमल का जन्म राजसमंद जिले में चंद्रभागा नदी के दक्षिण तट पर आमेट कस्बे में हुआ था। 1964 में आमेट से हायर सेकेंडरी करने के बाद 1969 में संस्कृत से एम.ए. किया। वो किशोरावस्था में ही स्वयंसेवक बन गए थे। हायर सेकंडरी के बाद नागपुर में संघ का तृतीय वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त किया और प्रचारक हो गए।अगले एक दशक तक उदयपुर में संघ के विभिन्न उत्तरदायित्वों सहित जिला प्रचारक रहे। 1974 में वे जयपुर भेजे गए। आपातकाल के बाद अगले 23 वर्षों तक जयपुर में केंद्र बना रहा और विभाग प्रचारक, संभाग प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, प्रांत प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक रहे।

    जुलाई, 2000 में सह बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। 2004 से 2015 तक अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रहे। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़े। यह सुखद संयोग रहा कि हस्तीमल को ब्रह्मदेव, सोहन सिंह और जयदेव पाठक जैसे वरिष्ठ प्रचारकों के सान्निध्य में कार्य करने का अवसर मिला। ये तीनों कर्मठता-अनुशासन और निष्ठा का संगम थे जिन्होंने हस्तीमल जैसे निष्ठावान प्रचारक का निर्माण किया। आपातकाल के दौरान जयपुर के विभाग प्रचारक सोहन सिंह के साथ जयपुर के नगर प्रचारक हस्तीमल भूमिगत आंदोलन का नेतृत्व करते हुए सक्रिय रहे। कुछ समय बाद जौहरी बाजार क्षेत्र से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    पाक्षिक पत्रिका पाथेय कण को प्रारंभ करने में मुख्य भूमिका उनकी की रही। ज्ञान गंगा प्रकाशन के विकास-विस्तार में भी उन्हीं की योजना रही। संस्कृत के प्रति उनका विशेष अनुराग था, वे कहते थे-संस्कृत भाषा विज्ञान की भाषा और गणतीय भाषा है। भारतीयों का परिचय संस्कृत में निहित ज्ञान और विज्ञान से ही है, एक दिन संस्कृत का डंका विश्व भर में बजेगा।

    पाथेय कण के पूर्व संपादक कन्हैयालाल चतुर्वेदी का कहना है कि हस्तीमल कुशल संगठक थे। पाथेय कण के प्रबंध संपादक माणिकचंद्र के अनुसार हस्तीमल ने प्रचारक रहते हुए अध्ययन जारी रखा। स्वयंसेवकों को भी वे सतत अध्ययन के लिए प्रेरित करते रहते थे। हस्तीमल अक्सर कहते थे कि देश और समाज पर जब भी कभी कोई संकट आया, संघ का स्वयंसेवक सबसे पहले जाकर खड़ा हुआ। संघ ने व्यक्ति को समाज के लिए, देश के लिए जीने वाला बनने के संस्कार दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHIMACHAL के कांगड़ा में आठ मिनट में दो बार भूकंप से कांपी धरती
    Next Article भीषण हादसा: मजदूरों से भरा टेंपो महाबलेश्वर खाई में गिरा
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version