Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शरद यादव की पार्थिव देह भोपाल पहुंची, मुख्यमंत्री शिवराज ने एयरपोर्ट पर दी श्रद्धांजलि
    Breaking News

    शरद यादव की पार्थिव देह भोपाल पहुंची, मुख्यमंत्री शिवराज ने एयरपोर्ट पर दी श्रद्धांजलि

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पैतृक गांव आंखमऊ में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
    भोपाल। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्थिव देह शनिवार दोपहर चार्टर्ड विमान के जरिए दिल्ली से भोपाल लाई गई। यहां राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कुछ अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दिग्विजय सिंह के पुत्र व प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    शरद जी ने हमेशा गलत का विरोध कियाः शिवराज
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत शरद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह अचानक चले गए। मेरे तो पड़ोसी थे। मेरा गांव नर्मदा के इस पार था, उनका गांव नर्मदा के उस पार था। वे बचपन से प्रखर और जुझारू थे। अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले शरद भाई छात्र जीवन में ही राष्ट्रीय राजनीति में छा गए थे। वे जेपी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ थे। उन्होंने जेल में रहते हुए चुनाव जीता और भारत की राजनीति पर छा गए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 80-90 के दशक में राष्ट्रीय राजनीति की दशा बदली। मंडल कमीशन लागू कराने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका थी। समाज के कमजोर और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए उन्होंने अपने जीवन को होम कर दिया था। वे ऐसे नेता थे कि जो गलत होता था, उसका विरोध करते थे। उन्होंने नैतिकता की राजनीति की। जब इंदिरा जी ने इमरजेंसी लगाई और संसद का कार्यकाल छह साल कर दिया था, तब शरद जी ने संसद से इस्तीफा देकर कहा था कि जनता ने हमें पांच साल के लिए चुना है, छह साल के लिए नहीं। एक अद्भुत नेता, जो अभी भी देश को बहुत कुछ दे सकता था, अचानक हमारे बीच से चला गया। मैं अपनी और प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।

    एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि सभा के बाद शरद यादव की पार्थिव देह को सड़क मार्ग से नर्मदापुरम के माखननगर में स्थित उनके पैतृक गांव आंखमऊ के लिए रवाना किया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्राम आंखमऊ में उनके अंतिम संस्कार के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य राजनेता भी पहुंचेंगे। शरद यादव के पुश्तैनी घर पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा है। लोगों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस के साथ ही माखननगर का पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आंखमऊ में लोग गमगीन हैं, कई घरों में सुबह से चूल्हा नहीं जला है।

    दरअसल, शरद यादव लोगों में काफी प्रसिद्ध थे। वर्ष 2019 में वे आखिरी बार होली के अवसर पर माखननगर पहुंचे थे। उनके भतीजे नवीन यादव ने बताया कि अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके हैं। यहां पार्थिव देह पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी डॉ. गुरकरन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर व्यवस्था की गई है। राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार के लिए पुलिस लाइन से जवानों को ले जाया जा रहा है। उनके रिश्तेदार व समाज के लोग देर रात ही आंखमऊ पहुंच चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM MODI रविवार को सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएँगे
    Next Article सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री NITIN GADKARI को जान से मारने की धमकी
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version