Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»JHARKHAND : राजभवन के पास अनुबंधित नर्सों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस से झड़प
    Breaking News

    JHARKHAND : राजभवन के पास अनुबंधित नर्सों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस से झड़प

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए सोमवार को हजारों की संख्या में एनएचएम अनुबंधित नर्सें और पारा मेडिकलकर्मी निकले। राजभवन के पास पुलिस से उनकी झड़प हो गयी, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए।

    झारखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर सेवा दे रहीं एएनएम /जीएनएम नर्स और अनुबंधित पैरा मेडिकलकर्मी अपनी एक सूत्री मांग ‘सेवा स्थायीकरण’ के लिए मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए आक्रोश मार्च की शक्ल में मोरहाबादी मैदान से निकले। उपाधीक्षक और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में हाथ में अपनी मांग के बैनर और तख्ती लिए आंदोलित नर्सें अलग-अलग समूह में कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास के लिए आगे बढीं। अपने आंदोलन को और धार देते हुए नर्सों ने खुद को दो जत्थे में बांट लिया। एक ग्रुप को राजभवन के पास गेट नंबर 1 पर पुलिस ने रोक लिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों का दूसरा जत्था सीएम हाउस के करीब पहुंच गया, जहां पर सुरक्षाकर्मियों ने उनको रोका।

    राजभवन पर रोके जाने से आक्रोशित नर्सों की पुलिस से झड़प हुई, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे निकल गए। आंदोलनरत अनुबंधित नर्सों का कहना है कि अब निर्णायक आंदोलन होगा। मंगलवार को राजभवन के पास अनिश्चितकालीन धरना, हड़ताल और 24 जनवरी से आमरण अनशन करेंगे।

    इधर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ी नर्स और पैरा मेडिकलकर्मियों के आंदोलन की वजह से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर खासा असर पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने गयी है।टीकाकरण सहित कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम पर भी इसका असर पड़ा है।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 2015-17 वर्ष से भी अधिक समय से अनुबंध पर सेवा दे रहीं नर्सें वर्ष 2015 से ही सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर आंदोलन करता आ रही हैं। हर बार विभाग और सरकार से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित होता रहा। नर्सों और पैरा मेडिकलकर्मियों का आरोप है कि 2019 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि तीन महीने में उनकी सेवा नियमित होगी, लेकिन तीन साल बाद भी उनकी मांग पर सरकार कुछ नहीं कर रही है।

    पिछले दिनों आंदोलन करने पर नियमितीकरण के नाम पर एक कमिटी बना दी गयी, लेकिन उस कमिटी की एक भी बैठक कभी नहीं हुई है। इसलिए निराश होकर चरणबद्ध और निर्णायक आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअग्निपथ सशस्त्र बलों को भविष्य के लिए तैयार करने में गेम चेंजर होगी साबित : PM MODI
    Next Article भाजपा की अहम बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली में मेगा रोड शो किया
    azad sipahi

      Related Posts

      राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मंत्री माधवलाल का अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक

      May 13, 2026

      टाटानगर स्टेशन यार्ड में तेंदुआ दिखने की चर्चा से हड़कंप, वन विभाग और रेलवे अलर्ट

      May 13, 2026

      अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच भट्ठियां ध्वस्त

      May 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री की अपील का गुजरात में असर: राज्यपाल अब बस और ट्रेन से करेंगे सफर, भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला
      • नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर आपत्ति जताई, स्पीकर से हस्तक्षेप का अनुरोध
      • डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर
      • सोना-चांदी पर आयात शुल्क अब 15 फीसदी
      • राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मंत्री माधवलाल का अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version