Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»शिंदे-फडणवीस की जादू-टोना वाली सरकार, शिवसेना का हमला
    राजनीति

    शिंदे-फडणवीस की जादू-टोना वाली सरकार, शिवसेना का हमला

    adminBy adminJanuary 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में महाराष्ट्र की शिंदे फडणवीस सरकार पर तीखा हमला बोला है। राज्य में विपक्षी नेताओं की हुई दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए शिंद-फडणवीस सरकार को जादू-टोना वाली सरकार करार दिया गया है।

    सामना ने अपने संपादकीय में लिखा है कि महाराष्ट्र नै अंधश्रद्धा के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी है। जादू -टोना इत्यादि पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कानून बनाया है। लेकिन महाराष्ट्र में मिंधे- फडणवीस की खोके सरकार आने के बाद से जादू टोना, काला जादू, पिन, सुई, लिंबू मिरची आदि अंधश्रद्धा को बढ़ावा मिलता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री शिंदे और उनके गुट के चालीस विधायक गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर गए। वहां उन्होंने जादू टोना की विधि की। कहा जाता है कि भैंसे की बलि दी गई। यह बली कहते हैं मुख्यमंत्री पद की स्थिरता के लिए दी गई। ये लोग फिर उसी मंदिर में मन्नत पूरी करने गए। महाराष्ट्र प्रगतिशील विचारधारा वाला राज्य है। इस राज्य में जादू टोना, सरकारी बंगले पर मिर्ची यज्ञ जैसी अघोरी प्रथा के लिए स्थान नहीं है। लेकिन जब से शिंदे की जादू-टोना सरकार सत्ता में आई है, राजनीतिक विरोधियों की दुर्घटना व घातआघात की संख्या अचानक बढ़ने लगी है। राकांपा सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में लगी आग, नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार की लिफ्ट दुर्घटना, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात की दुर्घटना, राकांपा नेता धनंजय मुंडे का एक्सीडेंट, विनायक मेटे की दुर्घटना में मृत्यु, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सर्जरी आदि का हवाला दिया गया है। सामना ने लिखा है कि इस अघोरी प्रयोग की मार महाराष्ट्र के जनमानस पर पड़ रही है। हालांकि यह एक तरह से अंधविश्वास है, लेकिन ये अंधविश्वास लोगों के मन में जड़ पकड़ रहा है, ये अच्छी बात नहीं है। महाविकास आघाड़ी के सभी प्रमुख लोगों पर दुर्घटना, घातआघात और जांच का संकट एक के बाद एक गिर रहा है। इसके पीछे मुख्यमंत्री का ”जादू टोना” प्रेम है, ऐसा लोगों को लग रहा है तो संत गाडगे महाराज, प्रबोधनकार ठाकरे जैसे अंधश्रद्धा के विरुद्ध लड़नेवाले समाज सुधारकों की यह पराजय मानी जाएगी। नरेंद्र दाभोलकर जीवनभर अंधश्रद्धा के खिलाफ लड़े और आखिर में उनकी निर्मम तरीके से बलि ले ली गई। आज महाराष्ट्र में कहीं कुछ घटित होता है, तो लोग सोचते हैं, ”अरे बाप रे, यह तो एक प्रकार का जादू-टोना है!” क्या इसे लोगों का आत्मविश्वास डगमगाने का संकेत माना जाए? राज्य के मुख्यमंत्री कहीं दौरे पर जाते हैं, तो किसी एक ज्योतिषी या तंत्र विद्या के जानकार से विशेष मुलाकात करते हैं, यह छिपा नहीं है। यह महाराष्ट्र की प्रगति नहीं बल्कि अधोगति है।

    सामना ने लिखा है कि कामाख्या देवी को भैंसे की बलि चढ़ाकर सरकार लाई गई, यह धारणा चालीस बागी विधायकों की है। भैंसे की बलि नहीं दी गई, यह मुख्यमंत्री और उनके लोग कामाख्या देवी की शपथ लेकर बताएं। महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के नेता दुर्घटनाओं और घातआघात के शिकार हो रहे हैं। क्या उसका संबंध भैंसे की बलि से है, यह भी लोगों के सामने आने दो। बीते दिनों मुख्यमंत्री महोदय नागपुर के रेशीम बाग स्थित संघ मुख्यालय में गए। उस समय लोगों ने उनकी हंसी उड़ाई थी। ”सरसंघचालक सावधानी बरतें। मुख्यमंत्री आकर गए हैं। संघ मुख्यालय के कोनों में कहीं सुई, नींबू आदि तो नहीं गिरा है, इसकी जांच कर लें!” महाराष्ट्र में राजनीतिक विरोधियों की जिस तरह से दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसने अघोरी मुद्दों की चर्चाओं को हवा दे दी है। विपक्ष के लोगों की जान की रक्षा के लिए कम से कम उपमुख्यमंत्री पांडुरंग से कामना करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटेनिस ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में रूसी और बेलारूसी झंडों पर लगाया प्रतिबंध
    Next Article बडगाम में दो आतंकवादी मारे गए
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version